{"_id":"5a04152a4f1c1b78548bbc69","slug":"odd-even-policy-to-be-implemented-in-delhi-from-november-13th-to-17th-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"13-17 नवंबर तक ऑड-ईवन के सहारे स्मॉग से फिर लड़ेगी दिल्ली, केजरीवाल सरकार ने किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13-17 नवंबर तक ऑड-ईवन के सहारे स्मॉग से फिर लड़ेगी दिल्ली, केजरीवाल सरकार ने किया ऐलान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Nov 2017 07:53 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
दिल्ली में सोमवार 13 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला एक बार फिर लागू करने का ऐलान कर दिया गया है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में ये बात बताई। यह नियम सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक लागू रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सीएनजी वाहन इस फॉर्मूले से मुक्त होंगे।
विज्ञापन
कैलाश गहलोत ने इसके नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि 13,15 और 17 को ऑड नंबर की गाड़ियां और 14 व 16 को ईवन नंबर की गाड़ियां सड़कों पर चलेंगी। बता दें कि ईवन नंबर 0,2,4,6,8 हैं और ऑड नंबर 1,3,5,7,9 हैं।
विज्ञापन
क्या ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने से दिल्ली का प्रदूषण नियंत्रित किया जा सकता है? https://t.co/RrGUck2M10#OddEven
विज्ञापन विज्ञापन— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) November 9, 2017
किन वाहनों को मिलेगी छूट
सीएनजी वाहन, टैक्सी, 2 पहिया वाहन, एंबूलेंस, पुलिस वैन, इमरजेंसी गाड़ियां, महिला कार ड्राइवर जिसके साथ 12 साल तक का बच्चा हो, हायब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों को मिलेगी छूट। अगर स्कूल यूनिफार्म पहने हुए बच्चे को परिजन गाड़ी से स्कूल छोड़ने जा रहे हो तो उनको भी छूट मिलेगी। सीएनजी स्टिकर वाले वाहनों को छूट मिली है। बता दें कि इसका लाभ उठाने के लिए कल दोपहर 2 बजे से सीएनजी स्टिकर आईजीएल के 22 सीएनजी स्टेशन पर उपलब्ध होंगे।
गौरतलब है कि आज दिल्ली हाईकोर्ट और एनजीटी ने केजरीवाल सरकार समेत दिल्ली-एनसीआर से लगे हुए राज्यों को भी प्रदूषण के बढ़ते स्तर के लिए कड़ी फटकार लगाई है। जिसके बाद सरकार दिल्ली में सम-विषम स्कीम लागू करने की तैयारी में है।
इससे पहले दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को सम-विषम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियों को तैयारी पूरी करने के लिए कह दिया गया है।
बैठक में तय हुआ कि सम-विषम लागू होता है तो दुपहिया वाहनों व सीएनजी चालित वाहनों को छूट मिलेगी। बैठक में दिल्ली परिवहन निगम, दिल्ली परिवहन विभाग, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड, डिम्ट्स (दिल्ली मल्टी मॉडल इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट सिस्टम) समेत अन्य विभाग शामिल हुए।
डीटीसी को सम विषम को लेकर 500 बसें, दिल्ली मेट्रो को 300 बसें, डिम्ट्स को 100 बसें, परिवहन विभाग को 400 एक्स सर्विसमैन के अलावा सिविल डिफेंस के 5000 वॉलंटियर्स को तैयार रखने के लिए कहा गया है। आईजीएल को सीएनजी चालित वाहनों को लिए 1.5 लाख स्टीकर तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
डीटीसी और मेट्रो से कहा गया है कि वह शार्ट टर्म के लिए बसों की व्यवस्था के लिए टेंडर जारी करें, ताकि जरूरत पड़ने पर सम-विषम को लागू किया जा सके। जानकारी के मुताबिक, सरकार इस बार छूट का दायरा घटाने की तैयारी में है।
बीते साल 2016 में दो बार हुए सम-विषम में छूट की श्रेणी अधिक थी, जो इस बार कम की जा सकती है। हालांकि फिलहाल बाइक व सीएनजी चालित वाहनों को छूट देने पर सहमति बनी है।