फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   odd even plan preparations complete, shuttle bus every five minutes

सम-विषम योजना की तैयारियां पूरी, हर पांच मिनट पर मिलेगी बस और शटल

Thu, 14 Apr 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Apr 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
odd even plan preparations complete, shuttle bus every five minutes
सम-विषम

राजधानी की आबोहवा दुरुस्त रखने के लिए दूसरे सम-विषम फॉर्मूले के दौरान यात्रियों को पांच से सात मिनट पर बस, फीडर या शटल की सुविधा उपलब्ध होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए डीटीसी और दिल्ली मेट्रो ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


डीटीसी दिल्ली मेट्रो के छह रूट पर स्पेशल फीडर चलाएगी। जबकि दिल्ली के एक कोने से दूसरे कोने तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए 16 नए रूटों पर हर बीस मिनट पर शटल सेवा चलेगी।
विज्ञापन


यात्रियों को डीटीसी, नारंगी, फीडर, स्पेशल फीडर, पर्यावरण व शटल के माध्यम  से पांच से सात मिनट पर बस सेवा की सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना है। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (डीटीसी) प्रबंधन के मुताबिक, 15 से 30 अप्रैल के बीच दिल्ली मेट्रो के मुख्य और भीड़भाड़ वाले छह रूटों पर स्पेशल फीडर चलेगी, जोकि मिनी बस होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार 16 नए रूट पर शटल चलाने का निर्णय

odd even plan preparations complete, shuttle bus every five minutes
सम-विषम फॉर्मूला

जहांगीरपुरी से होलाअंबी कलां, शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन से करावल नगर, शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन से मयूर विहार फेज थ्री, नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन से मदनपुर खादर जेजे कॉलोनी, कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन से जनकपुरी डी ब्लॉक, साकेत मेट्रो स्टेशन से जैतपुर के बीच स्पेशल फीडर चलेगी, जोकि हर दस मिनट पर उपलब्ध होगी। यह स्पेशल फीडर विभिन्न मेट्रो लाइन से यात्रियों को जोड़ते हुए निकलेगी। वहीं, बाहरी दिल्ली और बॉर्डर के इलाकों से राजधानी के विभिन्न इलाकों को जोड़ने के लिए पहली बार 16 नए रूट पर शटल चलाने का निर्णय लिया गया है।

सिंधु बॉर्डर से आजादपुर टर्मिनल, कुतुबगढ़ से वजीरपुर, पंजाबी बाग से सुल्तानपुरी, पंजाबी बाग से टिकरी बॉर्डर, मायापुरी से डिपो से मधु विहार, धौलाकुआं से पालम, भाटी माइंस से एसजे टर्मिनल, लाजपतनगर से बदरपुर, सराय काले खां से बदरपुर, मंडी हाउस से मयूर विहार फेज थ्री, मंडी हाउस से न्यू सीमापुरी, भजनपुरा से मोरी गेट, मोरी गेट से आनंद विहार, नत्थुपुरा से जीटीबी नगर, नजफगढ़ से कापसहेड़ा बॉर्डर के बीच स्टेंडर्ड और हरी बस शटल के रूप में चलेंगी।

हर बीस मिनट पर बस सुविधा उपलब्ध होगी। इन बसों के रूट इस तरह से तैयार किए गए हैं जिससे मेट्रो स्टेशन और आईएसबीटी तक यात्रियों को सुविधा दी जा सके। इसके अलावा छह सौ पर्यावरण बस सेवा का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

यात्रियों की सुविधा के लिए 200 ट्रेनें ट्रैक पर दौड़ती रहेंगी

odd even plan preparations complete, shuttle bus every five minutes
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरशन (डीएमआरसी) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कम्युनिकेशन अनुज दयाल के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो 56 अतिरिक्त फेरे लगाने के साथ 80 अतिरिक्त टिकट ऑपरेटर की ड्यूटी लगाएगी। यात्री इस दौरान दिक्कत पर दिल्ली मेट्रो की हेल्पलाइन 155370 पर भी मदद मांग सकते हैं।

डीएमआरसी ने चार अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर भी बनाए हैं। पहले सम-विषम में 3192 ट्रेन के फेरे लगाए गए थे और इस बार  3248 फेरे लगाने की योजना है। यात्रियों की सुविधा के लिए 200 ट्रेनें ट्रैक पर दौड़ती रहेंगी। भीड़भाड़ और इंटरचेंज वाले स्टेशन में 80 अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे।

स्टेशन में भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए 28 अधिकारियों की टीम दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर नजर रखेंगी। पहले सम-विषम फॉर्मूले के दौरान 269 मेट्रो फीडर बस सेवा दे रही थी, लेकिन इस बार कुल 284 फीडर सड़कों पर होंगी। इस बार भी ऐसा करना है। इस मौके पर वालंटियरों को बताया गया कि उन्हें सड़क पर किस तरह काम करना है। उनकी मॉनिटरिंग कैसे होगी। वे किसे रिपोर्ट करेंगे। किसका क्या काम है इसकी जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed