फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   odd even from today in delhi, 21 lakh vehicle Cover

दिल्ली में फिर से ऑड ईवन, मुंह छुपाते दिखे नियम तोड़ने वाले

Fri, 15 Apr 2016 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Apr 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
odd even from today in delhi, 21 lakh vehicle Cover
ऑड ईवन के उल्लंघन पर चालान कटवाते लोग - फोटो : ANI

दिल्ली बोले दिल से, ऑड ईवन फिर से ... इस नारे के साथ दिल्ली में आज से सम-विषम फॉर्मूला फेज टू लागू हो गया है। शुक्रवार को 15 तारीख होने के कारण सिर्फ उन्हीं वाहनों को सड़क पर उतरने की इजाजत है, जिनका आखिरी नंबर विषम है।

विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान भी कई इलाकों में लोग ईवन नंबर की गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इनका चालान भी काटा। गाजीपुर मंडी के पास पुलिस ने ईवन नंबर की गाड़ी चला रहे दो कार चालकों के चालान काटे।
विज्ञापन


इससे पहले आज सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए हम सब मिलजुल कर इस अभियान को सफल बनाएं।

बता दें कि 30 अप्रैल तक 16 दिन सुबह आठ से रात आठ बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर भी यही व्यवस्था लागू है। रविवार को दिन भर छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे नहीं मानने वालों को 2000 रुपये का चालान भरना पड़ेगा। इसके लिए दिल्ली भर में कुल 205 प्वाइंट पर मोबाइल चेकिंग टीम और वालंटियर तैनात रहेंगे।

 सम विषम फॉर्मूले में इस बार भी छूट का प्रावधान किया गया है।

वीआईपी, इमरजेंसी व्हीकल, सीएनजी और बैट्री चालित वाहनों समेत 28 कैटेगरी में छूट दी गई है। दल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को छूट से बाहर रखा गया है।

परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। लोगों को दिक्कत ना हो इसके लिए 680 पर्यावरण बस सेवा चलाई गई है। एनसीआर के लिए स्पेशल रूट तैयार किए गए हैं। 16 स्पेशल रूट पर शटल सेवा के अलावा मेट्रो ट्रिप बढ़ा दिए गए हैं।

साथ ही मेट्रो फीडर भी अतिरिक्त रूट पर चल रही हैं। गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली वाले एक बार इसे सफल बना चुके हैं। इसलिए उम्मीद है कि इस बार भी यह कामयाब रहेगा। इस दौरान दिल्ली भर में प्रदूषण के स्तर की निगरानी की जाएगी।


फैक्ट फाइल

odd even from today in delhi, 21 lakh vehicle Cover
ऑड ईवन के उल्लंघन पर चालान कटवाते लोग - फोटो : ANI

21 लाख से ज्यादा वाहन दायरे में आएंगे
11 लाख वाहन करीबन एक दिन में सड़क से हटेंगे
120 मोबाइल चेकिंग टीम तैनात होगी
5331 सिविल डिफेंसकर्मी तैनात होंगे
205 प्वाइंट पर वालंटियर्स तैनात होंगे
321 नागरिक सुरक्षा वार्डन तैनात होंगे
1000 स्टीकर रीडर मशीन का प्रयोग होगा
10 मुख्य जंक्शन पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
3248 फेरे मेट्रो लगाएगी
200 अतिरिक्त ट्रेन का प्रयोग मेट्रो करेगी
680 पर्यावरण बस सेवा चलेगी
284 मेट्रो फीडर बसों का संचालन करेगी
16 स्थानों से स्पेशल शटल बस सेवा शुरू होगी

इन वाहनों को मिलेगी छूट

odd even from today in delhi, 21 lakh vehicle Cover
ऑड ईवन के उल्लंघन पर चालान कटवाते लोग - फोटो : ANI

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यों के गवर्नर, भारत के मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा स्पीकर, केंद्रीय मंत्रियों के वाहन, राज्यसभा और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, राज्यों के मुख्यमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के जजों, संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, चीफ इलेक्शन कमिश्नर, इलेक्शन कमिश्नर और भारत के सीएजी के वाहन, राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन, लोकसभा के डिप्टी स्पीकर, दिल्ली के एलजी, लेफ्टिनेंट जनरल, दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, संघ शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री को छूट नहीं मिलेगी।

दिल्ली उच्च न्यायालय के जजों, लोकायुक्त, आपातकालीन वाहन, इनफोर्समेट वाहन, डीसी द्वारा अधिकृत वाहन, सीएनजी चालित वाहन, अर्धसैनिक, सैन्य बलों के वाहन, पायलट व्हीकल, एसपीजी, राजदूतावास, बैट्री चालित व हाइब्रिड वाहन, दिव्यांगों के वाहन, राज्य चुनाव आयुक्त के वाहन, स्कूली बच्चों को लेकर जाने वाले वाहन, महिला चालित वाहन।

हेल्पलाइन नंबर
155370 मेट्रो
41400400 दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी)
42400400 परिवहन विभाग का नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed