फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Obstacles placed on the incomplete Haryana-Rajasthan border road; efforts initiated to pave the road.

Delhi NCR News: हरियाणा-राजस्थान सीमा के अधूरे मार्ग पर डाले गए रोड़े, सड़क पक्की कराने के प्रयास शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जागा प्रशासन
विज्ञापन



सद्दाम हुसैन

पिनगवां।
हरियाणा-राजस्थान सीमा पर जमालगढ़ से राजस्थान के कुकरपुरी गांव को जोड़ने वाले अधूरे मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। वर्षों से खराब पड़े इस रास्ते पर अब पंचायत की ओर से रोड़े डलवा दिए गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में काफी राहत मिली है। साथ ही इस सड़क को किसी सरकारी योजना के तहत पक्का बनाने के प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि 9 मई को अमर उजाला ने इस सड़क की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

खबर में बताया गया था कि हरियाणा सीमा में करीब ढाई किलोमीटर सड़क अधूरी होने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में यह रास्ता कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाता था।जमालगढ़ गांव के सरपंच प्रतिनिधि राशिद खान ने बताया कि मामला सामने आने के बाद पंचायत ने लोगों की परेशानी को देखते हुए तत्काल प्रभाव से रास्ते पर रोड़े डलवा दिए हैं, ताकि आवागमन सुचारु हो सके। पंचायत इस मार्ग को स्थायी रूप से पक्का बनाने के लिए संबंधित विभागों के संपर्क में है और इसे किसी सरकारी योजना के तहत स्वीकृत कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण मास्टर राजेश कुमार, कुंदलाल, रोहित कुमार, रमजान खान, अब्बास अहमद, इरफान खान सहित अन्य लोगों ने अमर उजाला टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाचार प्रकाशित होने के बाद इस लंबे समय से चली आ रही समस्या पर ध्यान गया और पंचायत ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रास्ते पर रोड़े डलवा दिए। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अब जल्द ही इस सड़क के पक्के निर्माण का कार्य भी शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को स्थायी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed