फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Obscene gestures foreign woman in the hospital, broken teeth in defense.

मैक्स अस्पताल में अफगान युवती से रेप का प्रयास

Sun, 02 Aug 2015 03:41 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा / अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Aug 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
Obscene gestures foreign woman in the hospital, broken teeth in defense.

साकेत स्थित प्रतिष्ठित निजी मैक्स अस्पताल में विदेशी युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुद को बचाने के प्रयास में युवती के कई दांत टूट गए।

विज्ञापन


दुखी होकर पीड़ित परिवार भारत से वापस लौट गया। साकेत थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
 
दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ के मुताबिक सिमरन (55, बदला नाम) मैक्स अस्पताल में इलाज कराने 18 जुलाई को बेटी रीना (30, बदला नाम) के साथ भारत आई थी।

कमरे में घुस आया कीपिंग ब्वॉय

Obscene gestures foreign woman in the hospital, broken teeth in defense.

सिमरन की फेफड़ों की बीमारी का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। रीना अस्पताल में मां की देखभाल करती थी। 25 जुलाई की सुबह 5 बजे अस्पताल का हाउस कीपिंग ब्वॉय अमर सिंह (21) उनके कमरे में घुस गया।

वह रीना के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। रीना ने विरोध किया और खुद को बचाने लगी। इस दौरान वह बेड से नीचे गिर गई और उसके कई दांत टूट गए।

शोरशराबा सुनकर अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रीना की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म व गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्जकर अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की सफाई

Obscene gestures foreign woman in the hospital, broken teeth in defense.

मैक्स अस्पताल प्रशासन का कहना है कि प्रशासन यौन शोषण की घटनाओं को लेकर किसी भी कमर्चारी, मरीज व उनके परिजनों के साथ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाता है।

अच्छे व्यवहार के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जाती है। जिस कर्मचारी ने इस घटना को अंजाम दिया वह कॉन्ट्रैक्ट पर था और अस्पताल प्रशासन इस तरह की घटना की निंदा करता है।

उसे पुलिस के हवाले करने के साथ नौकरी से भी निकाल दिया गया। अस्पताल जांच में पुलिस की हरसंभव मदद करेगा। अस्पताल ने पीड़ित युवती को चिकित्सा उपलब्ध करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed