फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Obscene facebook page of congress leader

फेसबुकः कांग्रेसी नेता के नाम पर अश्लील पेज

Sun, 06 Jul 2014 08:46 PM IST
Updated Sun, 06 Jul 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
Obscene facebook page of congress leader

फरीदाबाद सेक्टर-17 में रहने वाले ललित नागर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार को उसके दोस्त ने फोन करके बताया कि फेसबुक पर किसी ने उसके नाम से अश्लील पेज बनाया हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने फेसबुक अकाउंट चेक किया तो बात सही निकली। ललित नागर के अनुसार विधानसभा चुनाव नजदीक आने के कारण कोई उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचना चाहता है। क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में भी उन्हें अच्छे मत प्राप्त हुए थे।

विज्ञापन

कृष्‍णपाल गुर्जर से हारे थे चुनाव

Obscene facebook page of congress leader

हरियाणा के पिछले विधानसभा चुनावों में इस कांग्रेसी नेता ने तिगांव से चुनाव लड़ा था। तब इन्हें बेहद करीबी मतों से फरीदाबाद के वर्तमान सांसद और तब उनके विपक्षी कृष्‍णपाल गुर्जर से हार मिली थी।

दरअसल, इस बार तिगांव के विधायक कृष्‍णपाल गुर्जर ने इस बार लोकसभा चुनावों में फरीदाबाद से जीत दर्ज की थी। तब से तिगांव विधानसभा सीट खाली है और कांग्रेसी नेता नेता प्रचार-प्रसार में लगे हैं।

रॉबर्ट वाड्रा करीबी हैं नेता

Obscene facebook page of congress leader

इन कांग्रेसी नेता की पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉर्बट वाड्रा से अच्छे संबंध हैं। दरअसल, इन कांग्रेसी नेता के भाई क्षेत्र के जाने-माने प्रॉपर्टी डीलर हैं। उन्होंने रॉर्बट वाड्रा के जमीन से जुड़े कई काम कराए हैं। ऐसे में क्षेत्र में नेता के पक्ष अ‌च्छी हवा बन रही थी।

ऐसे में चुनाव से पूर्व उन्हें किसी न किसी तरह फंसाने और छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। मामला फरीदाबाद के थाना सेंट्रल क्षेत्र का है। कांग्रेसी नेता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed