फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Obscene act with girl.

सरेराह युवती से अश्लील हकत के बाद की हाथापाई

Mon, 07 Dec 2015 07:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 07 Dec 2015 07:27 AM IST
विज्ञापन
Obscene act with girl.
तिगांव रोड पर खड़ी एक युवती के साथ दो युवकों ने छेड़छाड की। हरकत का विरोध करने पर युवकों ने युवती के पिता व उनके दो रिश्तेदारों के साथ हाथापाई की। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


फरीदाबाद निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति  ने पुलिस को  शिकायत में बताया कि बल्लभगढ़ उनके एक रिश्तेदारी में शादी थी। वह अपनी 22 वर्षीय बेटी के साथ विवाह समारोह में आया था। रास्ते में तिगांव रोड पर उनके दो अन्य रिश्तेदार इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


तिगांव रोड पर लिबर्टी शोरूम के पास उनके रिश्तेदार मिल गए। पीड़ित का कहना है कि वह बेटी को वहीं छोड़कर पास की दुकान से पानी की बोतल लेने चला गया। इसी दौरान दो युवक वहां आए और बेटी को अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि युवकों की हरकतों को देखकर उन्होंने धमकाया तो उन्होंने अपने 8-10 साथियों को और मौके पर बुला लिया। युवकों ने उनके साथ हाथापाई कर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। उन्हें घायल करने के बाद युवक वहां से फरार हो गए।


मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई महावीर सिंह का कहना है कि आरोपियों में से 3 युवकों की पहचान  मोती, आशीष तथा कल्लू के रूप में हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed