फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   oath ceremony of arvind kejriwal government traffic police issues advisory

केजरीवाल सरकार का शपथ ग्रहण: बंद रहेंगे कई मार्ग, ट्रैफिक पुलिस की सलाह-यहां से ना जाएं

Sun, 16 Feb 2020 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Feb 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
oath ceremony of arvind kejriwal government traffic police issues advisory
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दिल्ली की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज है। इसमें शामिल होने के लिए पूरी दिल्ली को बुलावा भेजा गया है। आम आदमी पार्टी का अनुमान है कि करीब एक लाख लोग रामलीला मैदान पहुंच सकते हैं। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भी आवाजाही आसान करने के लिए प्लान तैयार किया है। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय रामलीला मैदान में समारोह की तैयारियों का मुआयना करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मंच के नजदीक करीब 40 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं, जबकि पीछे की तरफ खाली स्थान छोड़ा गया है, जिससे भीड़ बढ़ने पर लोग खड़े होकर समारोह देख सकेंगे। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन


उधर, ट्रैफिक पुलिस की सलाह है कि आज रामलीला मैदान से जुड़ी सड़कों से निकलने वाले लोगों को थोड़ी एहतियात बरतनी होगी। इस दौरान कुछ रास्तों को बंद करने के साथ इसका ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां वाहनों की पार्किंग का इंतजाम
-कारों के लिए सामान्य पार्किंग सिविक सेंटर के अंदर और पीछे होगी।
-बसों के लिए सामान्य पार्किंग माता सुंदरी रोड, पावर हाउस रोड, वेलोड्रोम रोड, राजघाट पार्किंग, शांति वैन पार्किंग, सर्विस रोड राजघाट और समता स्टाल पर होगी।

मीडिया के लिए पार्किंग की सुविधा

ओबी वैन को जवाहर लाल नेहरू मार्ग के पास पार्क किया जाएगा। रामलीला मैदान गेट नंबर 2 से लेकर कमला मार्केट तक लागू होगा।

इन रास्तों पर कर्मिशियल वाहनों/बसों की आने की अनुमति नहीं है।
-राजघाट चौक और दिल्ली गेट चौक से जेएलएन मार्ग से गुरु नानक देव चौक की ओर।
-नेताजी सुभाष मार्ग से दिल्ली गेट चौक की ओर छत्ता रेलमार्ग।
-पहाड़गंज चौक होते हुए अजमेरी गेट से डीबीजी रोड की ओर।
-रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट चौक होते हुए बीएसजेड मार्ग से होते हुए।
-डीडीयू मिंटो सड़क से विवेकानंद मार्ग से कमला बाजार चौक की ओर।
-रणजीत सिंह फ्लाईओवर की ओर बाराखंभा टॉलस्टाय मार्ग।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed