फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nutrition festival held in silent school, materials distributed to children

Delhi NCR News: मूक विद्यालय में हुआ पोषण उत्सव, बच्चों को बांटी गई सामग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। कड़कड़डूमा स्थित प्रमिलाबाई चव्हाण मूक विद्यालय में पोषण और स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वशिष्ट धाम सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों को फल का जूस, ग्लूकोज, नहाने के साबुन और फ्लोर क्लीनर वितरित किए गए। कार्यक्रम में अखिल भारतीय मूक संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष बलबीर चंद गुप्ता, ट्रस्ट अध्यक्ष जगदीश चौधरी और वरिष्ठ सलाहकार अशोक शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, वर्ष 1970 में दो छात्रों से शुरू हुआ यह संस्थान आज करीब 200 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, वर्दी, पुस्तकें और मिड-डे मील उपलब्ध करा रहा है। साथ ही, यहां सिलाई और कंप्यूटर शिक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed