फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nursing student commits suicide at AIIMS hostel.

सुप्रीटेंडेंट से तंग AIIMS छात्रा ने की खुदकुशी

Mon, 08 Dec 2014 04:06 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
Nursing student commits suicide at AIIMS hostel.

दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (एम्स) की एक छात्रा ने अपने ही हॉस्टल में पंखे से लटकर जान दे दी। मामले की जानकारी पर पुलिस ने हॉस्टल से युवती की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मौके से छात्रा का लिखा हुआ एक सासाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट का पूरा खुलासा करने से बच रही रही है, लेकिन युवती ने सुसाइड कारण अपनी सुप्रीटेंडेंट को बताया है। हालांकि पुलिस मामले की कई अन्य दृष्टिकोणों से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय पल्लवी एम्स में नर्सिंग सेंकेंड इयर की छात्रा है। वह एम्स के हॉस्टल के रूम नंबर 403 में रहती थी। हॉस्टल में उसके आसपास रहने वाले छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल की सुप्रीटेंडेंट पल्लवी को तंग करती थी, जिससे वह कई दिनों से परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद सुप्रीटेंडेंट फरार

Nursing student commits suicide at AIIMS hostel.

पल्लवी की आत्महत्या के बाद उसे तंग करने की आरोपी हॉस्टल सुप्रींटेंडेंट फरार बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हॉस्टल सुप्रीटेंडेंट का कोई अता-पता नहीं है, पुलिस उन्हें ढूंढ रही रही है।

उधर, पल्लवी की मां कहना है कि सुप्रीटेंडेंट उसे पढ़ाई के ‌लिए काफी परेशान कर रही थी। इसकी चर्चा उसने घर पर भी की थी। वह अपनी बेटी की आत्महत्या मामले में इंसाफ की मांग की है।

दूसरी ओर, पल्लवी की मौत के बाद हॉस्टल के छात्र-छात्राओं में गुस्सा है। हॉस्टल की छात्राओं ने धमकी दी है की अगर सुप्रीटेंडेँट के खिलाफ जल्‍द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरने पर बैठ जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed