सुप्रीटेंडेंट से तंग AIIMS छात्रा ने की खुदकुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (एम्स) की एक छात्रा ने अपने ही हॉस्टल में पंखे से लटकर जान दे दी। मामले की जानकारी पर पुलिस ने हॉस्टल से युवती की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक मौके से छात्रा का लिखा हुआ एक सासाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट का पूरा खुलासा करने से बच रही रही है, लेकिन युवती ने सुसाइड कारण अपनी सुप्रीटेंडेंट को बताया है। हालांकि पुलिस मामले की कई अन्य दृष्टिकोणों से भी जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय पल्लवी एम्स में नर्सिंग सेंकेंड इयर की छात्रा है। वह एम्स के हॉस्टल के रूम नंबर 403 में रहती थी। हॉस्टल में उसके आसपास रहने वाले छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल की सुप्रीटेंडेंट पल्लवी को तंग करती थी, जिससे वह कई दिनों से परेशान थी।
घटना के बाद सुप्रीटेंडेंट फरार
पल्लवी की आत्महत्या के बाद उसे तंग करने की आरोपी हॉस्टल सुप्रींटेंडेंट फरार बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हॉस्टल सुप्रीटेंडेंट का कोई अता-पता नहीं है, पुलिस उन्हें ढूंढ रही रही है।
उधर, पल्लवी की मां कहना है कि सुप्रीटेंडेंट उसे पढ़ाई के लिए काफी परेशान कर रही थी। इसकी चर्चा उसने घर पर भी की थी। वह अपनी बेटी की आत्महत्या मामले में इंसाफ की मांग की है।
दूसरी ओर, पल्लवी की मौत के बाद हॉस्टल के छात्र-छात्राओं में गुस्सा है। हॉस्टल की छात्राओं ने धमकी दी है की अगर सुप्रीटेंडेँट के खिलाफ जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरने पर बैठ जाएंगी।