{"_id":"668c343338cd24989a0ace65","slug":"nursing-staff-is-also-donating-platelets-along-with-service-in-delhi-aiims-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सेवा के साथ प्लेटलेट्स भी दान कर रहा नर्सिंग स्टाफ, दो सप्ताह से सर्जरी के लिए इंतजार कर रहा था मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सेवा के साथ प्लेटलेट्स भी दान कर रहा नर्सिंग स्टाफ, दो सप्ताह से सर्जरी के लिए इंतजार कर रहा था मरीज
Tue, 09 Jul 2024 12:17 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 09 Jul 2024 12:17 AM IST
सार
बिहार के मोतिहारी में रहने वाले 51 साल के विरेंद्र सहानी दो माह से एम्स में इलाज करवा रहे थे। यहां जांच के दौरान उनकी पेट में तिल्ली (स्प्लीन) बढ़ी हुई पाई गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी के लिए सुझाव दिया। सर्जरी के लिए एक साथ दो यूनिट एसडीपी की जरूरत थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्लेटलेट्स के अभाव में सर्जरी के लिए दो सप्ताह से एम्स में इंतजार कर रहे मरीज की मदद के लिए नर्सिंग स्टाफ आगे आया। मरीज को परिजनों से सहयोग न मिलने पर नर्सिंग स्टाफ ने विशेष अभियान चलाकर उनके लिए दो यूनिट एकल दाता प्लेटलेट्स (एसडीपी) एकत्रित की। अब मरीज की सर्जरी मंगलवार को हो सकेगी।
विज्ञापन
बिहार के मोतिहारी में रहने वाले 51 साल के विरेंद्र सहानी दो माह से एम्स में इलाज करवा रहे थे। यहां जांच के दौरान उनकी पेट में तिल्ली (स्प्लीन) बढ़ी हुई पाई गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी के लिए सुझाव दिया। सर्जरी के लिए एक साथ दो यूनिट एसडीपी की जरूरत थी। मरीज अपने स्तर पर इसकी व्यवस्था नहीं कर पा रहा था। ऐसे में दो सप्ताह से सर्जरी के लिए इंतजार करना पड़ा। मरीज की पत्नी रेखा ने बताया कि उनको परेशान देखकर नर्सिंग अधिकारी कनिष्क यादव ने अभियान चलाया।
विज्ञापन
अभियान चलाने के बाद एम्स से शशिकांत और सफदरजंग से देवी सिंह नर्सिंग अधिकारी एसडीपी देने के लिए आगे आए। इनके अलावा दिव्या, गणेश, धर्म, मांगीलाल और भगवान नाम के पांच स्वास्थ्य कर्मी और कैलाश नाम के पुलिस कर्मी भी दान करने के लिए आए।
विज्ञापन
हालांकि, मरीज की जरूरत पूरी हो गई थी। डॉक्टरों की माने तो सोमवार को भी एसडीपी न मिलता तो सर्जरी के लिए इंतजार और बढ़ जाता। इसके अलावा दोनों यूनिट एक साथ ही देना था। यदि इसे अलग-अलग लेते तो एक यूनिट को सुरक्षित रखना मुश्किल हो जाता। नर्सिंग स्टाफ के अभियान के कारण मरीज की सर्जरी मंगलवार को हो सकेगी।