फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nurse name came on surface in bk hospital bribery case in faridabad

बीके अस्पताल में दलाली करने वाली नर्स का नाम आया सामने, अब पीड़ित पर पड़ रहा दबाव

Sun, 28 Jan 2018 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 28 Jan 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
nurse name came on surface in bk hospital bribery case in faridabad
सांकेतिक चित्र

डिलीवरी के नाम पर घूस लेने में फंसी नर्स की आरोपी ने पहचान तो कर ली है लेकिन अब बीके सिविल प्रशासन कार्रवाई के नाम पर टालमटोल कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन अब उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है।

विज्ञापन


हालांकि, पीएमओ का कहना है कि मामले में सोमवार को नर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित चंदर के अनुसार घूस मामले की जांच कर रही डॉ रचना ने कुछ फोटो दिखाकर आरोपी नर्स की पहचान करवाई।
विज्ञापन


आरोप है कि शिकायत वापस लेने के लिए डॉक्टरों ने 25 जनवरी की शाम ही पीड़ित को बिना डिस्चार्ज पेपर दिए अस्पताल से मरीज को ले जाने का दबाव डाला। बिना डिस्चार्ज पेपर जाने से मना करने पर आननफानन में चंदर की पत्नी श्रीयंका के डिस्चार्ज पेपर देर शाम दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घूसखोर नर्स ने एक कोरे कागज पर कराया हस्ताक्षर

nurse name came on surface in bk hospital bribery case in faridabad

आरोपी नर्स ने भी पीड़ित से मुलाकात कर अपनी नौकरी जाने का खतरा बताकर उससे अपनी शिकायत वापस लेने के लिए राजी करने की कोशिश की। पीड़ित चंदर के मना करने पर घूसखोर नर्स ने एक कोरे कागज पर चंदर के हस्ताक्षर करा उसे डिस्चार्ज पेपर देकर घर जाने के लिए कह दिया।

अस्पताल के पीएमओ डॉ सुखबीर का कहना है कि अस्पताल प्रशासन मामले को पूरी गंभीरता से लेगा। आरोपी नर्स के खिलाफ कार्यवाई को अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए सीएमओ से मामले में आरोपी नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने ये भी कहा कि बीते मंगलवार से सामने आए इस मामले को सोमवार तक उचित कार्यवाई कर पीड़ित चंदर और उसकी पत्नी श्रीयंका को इंसाफ दिया जाएगा। हालांकि, बृहस्पतिवार को ही आरोपी नर्स की पहचान की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed