फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   number of women voters increased in delhi

वोटर बनने के मामले में महिलाओं ने दी पुरुषों को मात

Tue, 12 Jan 2016 11:44 AM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
number of women voters increased in delhi

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने स्पेशल समरी रिविजन के बाद सोमवार को फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी है। दिल्ली में अब कुल 1.30 करोड़ मतदाता है।

विज्ञापन


इसमें बीते साल की तुलना में कुल 1.32 लाख से ज्यादा नए मतदाता जोड़े गए है। इस सूची में 18-19 साल की उम्र वाले पहली बार मतदाता बनने वालों की संख्या 1.28 लाख है। खास बात की इस बार पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या में ज्यादा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय के अनुमान के मुताबिक दिल्ली की आबादी 1.77 करोड़ है, जिसमें 73.46 फीसदी मतदाता हैं। इसमें पुरुष की संख्या 72.09 लाख है तो महिला मतदाता 58.08 लाख है। प्रति एक हजार पुरुष मतदाता पर 804 महिलाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल की तुलना में प्रति एक हजार पुरुषों पर चार महिला मतदाताएं बढ़ी हैं। जिसमें शकूरबस्ती ऐसी विधानसभा है जहां सबसे ज्यादा महिला मतदाता है। यहां एक हजार पुरुष पर 943 महिला मतदाता हैं। ओखला में सबसे कम एक हजार पुरुष पर महज 642 महिला मतदाता हैं।

ऐसे दर्ज कराएं शिकायत

number of women voters increased in delhi

फाइनल मतदाता सूची के मुताबिक मतदाता के लिहाज से चांदनी चौक सबसे छोटी विधानसभा है जहां कुल वोटर्स 1.15 लाख हैं, जबकि 3.52 लाख वोटर्स के साथ मटियाला सबसे बड़ी विधानसभा सीट है।

निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक अक्तूबर में समरी रिविजन ड्राइव के दौरान 11,761 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है। इस तरह कुल 1.32 लाख लोगों के नाम तो जोड़े गए लेकिन मतदाता सूची में 1.20 लाख मतदाता बढ़े है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने कहा है कि अगर किसी को इस मतदाता सूची में किसी भी तरह की आपत्ति है तो वह पांच तरीके से आवेदन करके इसकी सूचना दे सकता है।

इसमें 1950 हेल्पलाइन नंबर पर, सीथे बूथ लेवल ऑफिसर संपर्क करके, विधानसभा स्तर पर बने वोटर्स सेंटर पर, 7738299899 नंबर पर ईपीआईसी के साथ अपने वोटर आईडी कार्ड नंबर को लेकर टाइप करके एसएमएस करके और दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जाकर भी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed