फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Number of tourists visiting Ayodhya increased by 30 percent in five years

पांच साल में अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ी

Sat, 07 Mar 2020 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Number of tourists visiting Ayodhya increased by 30 percent in five years
अयोध्या... - फोटो : अमर उजाला

दशकों तक अयोध्या की चर्चा तो पूरे देश में रही लेकिन रामनगरी के महत्व के मुताबिक वहां रौनक नहीं रही। मंदिरों को छोड़ दें तो अयोध्या की गलियां, बाजार, सरयू के घाटों पर यदा-कदा तीज त्यौहार पर ही भीड़ देखने को मिलती थी। 

विज्ञापन


अयोध्या के विकास को योगी सरकार के एजेंडे में प्रमुखता से शामिल करने के बाद अब ना केवल अयोध्या में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है बल्कि निवेशक भी रामनगरी में निवेश के लिए दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अयोध्या में बीते पांच वर्ष में पर्यटकों की संख्या में 30 प्रतिशत इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


2017 में पहली बार भव्य दीपोत्सव के आयोजन के साथ अयोध्या के पर्यटन को नई पहचान दिलाने में योगी सरकार जुट गई। राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने से पहले सरकार ने अयोध्या में 251 मीटर ऊंची श्रीराम भगवान की भव्य प्रतिमा लगाने की घोषणा की। अयोध्या से सटे नव्य अयोध्या ‘इक्ष्वाकुपुरी’ बसाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राम की पैड़ी सहित अन्य प्रमुख घाटों का सुंदरीकरण, अयोध्या में हवाई अड्डे की स्थापना, पर्यटकों के लिए उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने, तुलसी स्मारक भवन के सुंदरीकरण और इंटरनेशनल रामकथा म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी के निर्माण आदि के प्रस्तावों ने अयोध्या के आकर्षण को बढ़ाया है।

अयोध्या के पर्यटन विकास के लिए हुए प्रयासों के चलते वर्ष 2015 की तुलना में वर्ष 2019 में अयोध्या में आने वाले पर्यटकों की संख्या में तीस प्रतिशत वृद्धि हुई है, 2019 में  बढ़कर 2 करोड़ 01 लाख 49 हजार 392 पर्यटक लखनऊ आए।

लखनऊ और बनारस के बाद अयोध्या के सबसे ज्यादा निवेश प्रस्ताव

निवेश की दृष्टि से भी कमोबेश ऐसा ही रहा। बीते तीन वर्ष में पर्यटन विभाग को प्रदेश में निवेश के लिए 120 प्रस्ताव मिले हैं इनमें से 12 अयोध्या के लिए हैं। लखनऊ के लिए 13 और वाराणसी के लिए 22 प्रस्ताव मिले हैं। अयोध्या में 70.35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले थीम पार्क से लेकर हर श्रेणी के होटल, रेस्तरां और रिसोर्ट भी शामिल है। रामजन्म भूमि विवाद का फैसला रामलला के पक्ष में आने के बाद अयोध्या में निवेश के लिए निवेशक लगातार पर्यटन विभाग से संपर्क कर रहे हैं।

इनका कहना है
अयोध्या में निवेश के लिए कई निवेशक संपर्क कर रहे हैं। होली के बाद बहुत से निवेशक अयोध्या में निवेश के लिए सर्वे करेंगे।
जितेंद्र कुमार, प्रमुख सचिव पर्यटन

पांच साल में बढ़ी पर्यटकों की संख्या
वर्ष - पर्यटकों की संख्या
2015 - 15451635
2016 -  15503435
2017 -  17573759
2018 - 19244614
2019 - 20149392

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed