फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   number of people driving with defective number plates in Delhi increased by 268% in delhi

Traffic Rules: डिफेक्टिव नंबर प्लेट के साथ चलने वालों की संख्या 268% बढ़ी, ट्रैफिक नियम तोड़ा तो खैर नहीं

Mon, 10 Jun 2024 08:54 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 08:54 AM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में सड़कों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। सबसे ज्यादा मामले  दोषपूर्ण नंबर प्लेटों से जुड़े हैं।

विज्ञापन
number of people driving with defective number plates in Delhi increased by 268% in delhi
Delhi traffic - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्लीवासियों को अपनी जान की परवाह नहीं है। राजधानी वासी ट्रैफिक नियमों का जमकर मजाक उड़ाते हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण दोष पूर्ण (डिफेक्टिव नंबर प्लेट) नंबर के साथ चलने की प्रवृत्ति है। इस तरह की नंबर प्लेट के साथ चलने वालों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 268 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

 

माइनर ड्राइविंग के मामलों में भी रिकार्ड 573 फीसदी की वृद्धि हुई है। दिल्ली ट्रैफिक ने इस तरह के उल्लंघन के मामलों से निपटने के लिए चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से रविवार को जारी किए गए वर्ष 2024 के आंकड़ों से पता चलता है कि पुलिस ने दोषपूर्ण नंबर प्लेट के लिए 16859 मालिकों के चालान किए गए हैं, जबकि 2023 में 4363 वाहन चालकों के चालान किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में ऐसे मामलों में लगभग 286 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने 2024 में दोषपूर्ण नंबर प्लेट के सबसे अधिक चालान वाले शीर्ष दस ट्रैफिक सर्किलों का गहन विश्लेषण कर यहां चेकिंग से लेकर जागरूकता अभियान चलाना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन

खतरनाक होतीं दिल्ली की सड़कें
माइनर राइडिंग के केस 573 फीसदी बढ़े। 
अब ट्रिपल राइडिंग के मामले भी 66% बढ़े। 
गलत दिशा में वाहन चलाने वाली की संख्या 67% बढ़़ी।
दोषपूर्ण नंबर प्लेस के साथ चलने वालों की संख्या 268% बढ़ी।
लाइट जंपिंग व ओवर स्पीड के मामलों में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

क्या है दोषपूर्ण नंबर प्लेट
दोषपूर्ण नंबर प्लेट, जिनमें वह वाहन शामिल हैं जो अपठनीय हैं, अनुचित तरीके से प्रारूपित हैं या निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं। इससे निपटने के लिए, दिल्ली यातायात पुलिस ने उल्लंघनकर्ताओं की निगरानी और उन्हें पकडऩे के लिए अतिरिक्त कर्मियों और संसाधनों को तैनात किया है। शहर भर में विशेष अभियान और चेक पॉइंट स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed