फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   number of corona infected patients in Faridabad has increased to nine

Covid-19: फरीदाबाद में बढ़ रहा कोरोना, अब तक नौ लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रबंधकों संग की बैठक

Wed, 28 May 2025 07:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 28 May 2025 07:43 PM IST
सार

फरीदाबाद जिले में एक कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में जिले में मरीजों की संख्या नौ हो गई है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल प्रबंधकों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
number of corona infected patients in Faridabad has increased to nine
कोविड 19 - फोटो : Freepik.com

विस्तार

फरीदाबाद जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में बुधवार को कोरोना को तीन नए मामले सामने आए हैं। अब शहर में कोरोना के मामले नौ हो चुके हैं। इनमें से एक कोरोना संक्रमित विदेश से घूमकर वापस आया था।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-14 में रहने वाला 30 वर्षीय युवक 17 से 21 मई तक वियतनाम में था। इसके बाद जब वह वापस लौटा तो उसको बुखार की शिकायत थी। इसके बाद युवक ने निजी लैब से कोरोना टेस्ट कराया, जहां वह कोरोना संक्रमित पाया गया। फिलहाल युवक ने अपने आप को आइसोलेट किया हुआ है। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरा मामला सेक्टर-31 से सामने आया, जहां 44 वर्षीय युवक को पहले बुखार आया और फिर उसकी तबीयत और भी ज्यादा बिगड़ने लगी। इसके बाद युवक ने कोरोना जांच कराई। जांच में युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके अलावा तीसरा मामला ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-85 से सामने आया है। सेक्टर-85 में रहने वाला युवक कुछ दिन पहले आंध्र प्रदेश गया था। वहां से लौटने के बाद अचानक तबीयत खराब हुई। जांच के बाद युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-31 में रहने वाले 44 वर्षीय युवक की कोरोना जांच में सकारात्मक रिपोर्ट आई थी। तीनों को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण के वेरिएंट के लिए दो संक्रमितों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा है। जिले से अबतक पांच लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल प्रबंधकों के साथ की बैठक
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में बुधवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल प्रबंधकों के साथ बैठक की। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल प्रबंधकों को बैठक के दौरान जरूरी निर्देश दिए। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए सभी को कोरोना मरीजों के लिए अलग से 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 


वहीं, दूसरी ओर जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने निजी अस्पताल प्रबंधकों को स्पष्ट किया कि वह अपनी ओर से मरीजों में कोरोना की पुष्टि नहीं करेंगे। जब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच पड़ताल और रिपोर्ट नहीं आएगी, तब तक कोरोना की पुष्टि नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed