फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The bride stabbed the groom with a knife on the wedding night

सुहागरात पर दूल्हा हुआ खून-खून: चीख-पुकार सुन अंदर पहुंचे परिजन, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती; सामने आई ये वजह

Sun, 08 Jun 2025 08:34 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खखरेरू (फतेहपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खखरेरू (फतेहपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 08 Jun 2025 08:34 AM IST
सार

एक गांव के रहने वाले 21 साल के युवक का चार माह पहले कौशांबी जिले के एक गांव की रहने वाली युवती से सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी हुई थी। दूल्हा पक्ष पांच जून को बरात लेकर कौशांबी गया। जहां से छह जून को दुल्हन को विदा कराकर घर लाए। 

विज्ञापन
The bride stabbed the groom with a knife on the wedding night
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में सुहागरात के समय दुल्हन ने दूल्हे के नाजुक अंगों में चाकू से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन पहुंचे और घायल को कौशांबी जिले के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। दोनों पक्ष लड़की को मंदबुद्धि होना बता रहे हैं। उधर, फतेहपुर के ही थाना थरियांव थाना क्षेत्र में बरात में नाश्ते के दौरान हुई कहासुनी में जनातियों ने दूल्हा समेत भाइयों को पीटा गया है।

विज्ञापन

एक गांव के रहने वाले 21 साल के युवक का चार माह पहले कौशांबी जिले के एक गांव की रहने वाली युवती से सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी हुई थी। दूल्हा पक्ष पांच जून को बरात लेकर कौशांबी गया। जहां से छह जून को दुल्हन को विदा कराकर घर लाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हा रात करीब दो बजे सुहागरात को कमरे पहुंचा। जहां किसी बात पर दुल्हन भड़क उठी। कमरे में रखे चाकू से दूल्हे के नाजुक अंग में हमला कर दिया। क्राइम इंस्पेक्टर श्याम सुन्दर यादव ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए हैं। युवती को मानसिक बीमार बता रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

थरियांव में बरात में दूल्हे समेत भाइयों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
बरात में नाश्ते के दौरान कहासुनी में जनातियों ने दूल्हे व उसके भाइयों को पीटा। पुलिस ने दूल्हे की शिकायत पर दो के खिलाफ छह जून को रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना थरियांव थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी लक्षमन सिंह ने बताया कि उसकी शादी राधानगर थाना क्षेत्र के गांव अतरहा निवासी सुरेंद्र की पुत्री शीलू के साथ हुई है। वह 5 जून की रात बरात लेकर अतरहा गांव पहुंचा। बरात को रात 10 बजे नाश्ता बांटा जा रहा था। नाश्ते को लेकर भाई अभिमन्यू और रामलाल ने शिकायत की।

इस पर जनाती भड़क कर भाइयों से गाली गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो उसके साथ भाइयों व उसे लाठी डंडों से पीटा। उसके सिर व भाइयों के नाक व चेहरे पर चोट आई। दूल्हे की तहरीर पर राधानगर पुलिस ने सनी के साथ एक अन्य के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed