{"_id":"68b5ed41bc4a975c390fdbe9","slug":"waterlogging-in-rawali-satti-forests-for-five-days-100-acres-of-crop-destroyed-nuh-news-c-25-1-mwt1001-105972-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: रावली सत्ती के जंगलों में पांच दिन से जलभराव, 100 एकड़ फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: रावली सत्ती के जंगलों में पांच दिन से जलभराव, 100 एकड़ फसल बर्बाद
Tue, 02 Sep 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। उपमंडल के गांव रावली के सत्ती के जंगलों में पिछले पांच दिनों से अचानक राजस्थान के हाजीपुर-मुंडाका आदि गांवों का पानी भर जाने से करीब 100 एकड़ से अधिक भूमि जलमग्न हो गई। पानी डहर के रास्ते जोधड़िया बास की ओर भी जा रहा है।
ग्रामीण इस्माइल खान, ईसब खान, इरशाद, धनीराम, मम्मन, खुर्शीद, रफीक, रामफल, आरिफ, सद्दाम हुसैन ने बताया कि अचानक आए पानी से उनकी फसलें डूब गई हैं और प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। किसानों की ज्वार, बाजरा, कपास, तिल और प्याज की फसल बर्बादी की कगार पर है।
सरपंच हनीफ ने कहा कि फसल खराब होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार पूरे क्षेत्र में करीब 150 एकड़ भूमि पर खड़ी फसल जलमग्न होकर खराब हो रही है।