फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Uproar over dirty water dispute in Khori Kalan, elderly man and son attacked with sticks, case registered

Nuh News: खोरी कलां में गंदे पानी के विवाद से मचा बवाल, बुजुर्ग और बेटे पर डंडों से हमला, केस दर्ज

Mon, 15 Sep 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Updated Mon, 15 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
तावड़ू। नूंह जिले के तावड़ू थाना क्षेत्र के खोरी कलां गांव में पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद ने गंभीर झगड़े का रूप ले लिया। इस झगड़े में एक बुजुर्ग और उनके बेटे को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पड़ोसियों ने उन पर डंडों और पत्थरों से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित उदय कुमार झा निवासी खोरी कलां ने बताया कि सात सितंबर की दोपहर घर के सामने कच्चे रास्ते में गंदा पानी भरा हुआ था। उदय झा ने पड़ोसी कैलाश से कहा कि मवेशियों की धुलाई और नाले का गंदा पानी रास्ते पर बहाने की बजाय पास बने नाले में छोड़ा जाए ताकि राहगीरों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

यह सुनकर कैलाश और उसका पुत्र मनीष भड़क गए। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकी दी। कैलाश के बेटे मनीष ने उदय झा के सिर पर डंडे से वार कर दिया। शोर सुनकर उनका बेटा अंशुमन झा उन्हें बचाने आया, लेकिन उस पर भी डंडों और पत्थरों से हमला किया गया। घायलों को पहले सीएचसी तावड़ू और फिर स्टार अस्पताल भिवाड़ी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed