फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Tired of his wife s infidelity and harassment young man committed suicide

मरकर छूटा चरित्रहीन बीवी से पीछा: आंखों के सामने युवकों से बनाती थी संबंध... कई बार मारना चाहा, कभी न माना पति

Mon, 28 Jul 2025 09:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Jul 2025 09:28 PM IST
सार

आरोपी ओजस्वी ने कभी भी सौरभ को अपना पति नहीं माना और जब मन किया अपने गांव चली जाती थी। सौरभ के पास वह सिर्फ पैसे लेने व अपनी मांग पूरी करवाने के लिए ही आती थी।

विज्ञापन
Tired of his wife s infidelity and harassment young man committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी की बेवफाई से तंग आकर एक युवक ने रेल से कटकर आत्महत्या की है। जीआरपी थाना पुलिस फरीदाबाद ने मृतक युवक की पत्नी, ससुर और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मृतक युवक नूंह के वार्ड-12 का निवासी था और कबाड़ी का काम करता था। ससुराल वालों द्वारा की गई प्रताड़ना से परेशान होकर 27 वर्षीय युवक सौरभ पुत्र अजय शर्मा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

विज्ञापन

मृतक युवक के भाई रविकांत शर्मा की शिकायत पर दर्ज मुकदमे के अनुसार, सौरभ की शादी फरीदाबाद के जवां गांव निवासी ओजस्वी से 12 मार्च 2024 को हुई थी। लेकिन उसका चाल-चलन ठीक नहीं था और उसके दूसरे युवकों से नाजायज संबंध थे। जिसके सबूत भी सौरभ के पास थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओजस्वी ने कभी भी सौरभ को अपना पति नहीं माना और जब मन किया अपने गांव चली जाती थी। सौरभ के पास वह सिर्फ पैसे लेने व अपनी मांग पूरी करवाने के लिए ही आती थी। शादी के मात्र एक वर्ष में ही सौरभ की जिंदगी ओजस्वी व उसके मम्मी और पापा ने नरक बना दी थी। 

विज्ञापन

कई बार दोनों परिवार के लोग एक साथ बैठे और इस सारी समस्या के बारे में अवगत करवाया। ससुराल पक्ष के लोगों ने अपनी बेटी को समझाने के बजाए उनके परिवार को दहेज के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। 

पति की आंखों के सामने दूसरे युवकों से बनाती थी संबंध
इसके बाद कई बार सौरभ की पत्नी ने उसकी हत्या करने की साजिश रची, जो सौरभ के चौकन्ना रहने के कारण सफल नहीं हो पाई। कई बार ओजस्वी व उसके परिवार वालों ने सौरभ पर दबाव बनाया, उससे पैसे ऐंठे तथा मारपीट भी की। 

बार-बार मारपीट करने, दहेज प्रताड़ना के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने और उसकी आंखों के सामने दूसरे युवकों से अवैध संबंध बनाने से युवक सौरभ अपना मानसिक संतुलन खोने लगा था। 

रेल से कटकर दी जान
परेशान होकर 25 जुलाई को उसने पलवल रेलवे स्टेशन पर रेल से कटकर आत्महत्या कर ली। पलवल जीआरपी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। 

शिकायत के आधार पर मृतक युवक की पत्नी ओजस्वी, ससुर सुखदेव व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले के बारे में जिसने भी सुना वह अचंभित रह गया।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- पैसा, पत्नी और कत्ल: महिला ने जेठ को बताया कि बाथरूम में गिर गया पति... डॉक्टर ने सुनाई ये कहानी; केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed