{"_id":"6a34c71d6075aa2ea70f1cfb","slug":"three-people-died-in-a-road-accident-on-the-delhi-mumbai-expressway-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह: दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर ट्रॉले की टक्कर से भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह: दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर ट्रॉले की टक्कर से भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल
Fri, 19 Jun 2026 10:05 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार ट्रोले ने इनोवा कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हादसे में विपिन, निवासी बवाना, दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौसम पुत्र रमजान, निवासी गांव तेड, थाना पिनगवां, जिला नूंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे में हिमांशु निवासी दिल्ली, जाहिद तथा राशिद निवासी गांव घुड़ावली, थाना उटावड़, जिला पलवल गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन