{"_id":"6a03371814659a25ba0f5476","slug":"there-is-no-place-for-those-who-play-with-law-and-order-arpit-jain-nuh-news-c-25-1-mwt1001-111986-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं : अर्पित जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं : अर्पित जैन
विज्ञापन
एसपी ने किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी, सतर्कता और कार्यशैली जांची
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में सोमवार देर रात पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों, पुलिस चौकियों और नाकों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, गश्त और पुलिस कार्यप्रणाली का औचक निरीक्षण किया। जिलेभर में चलाए गए विशेष रात्रि निरीक्षण अभियान के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी, सतर्कता और कार्यशैली की जांच की।
एसपी ने पुलिस वाहनों, रिकॉर्ड रजिस्टरों, वायरलेस सिस्टम और सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अचानक हुए निरीक्षण से कई थाना क्षेत्रों में हड़कंप का माहौल बना रहा। निरीक्षण के दौरान एसपी डॉ. अर्पित जैन ने साफ संदेश दिया कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि अपराध, अव्यवस्था और कानून उल्लंघन के मामलों में नूंह पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई कर रही है और हर हाल में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
विशेष अभियान के दौरान विभिन्न नाकों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। संदिग्ध वाहनों की तलाशी, ओवरलोड वाहनों की जांच और सीसीटीवी फुटेज की निगरानी की गई। इसी बीच इआरवी 485 टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन तलाशी अभियान के दौरान दो चोरी की मोटरसाइकिलों सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने मौके पर ही टीम के कार्य की सराहना करते हुए रिकॉर्ड की जांच की और संतोष जताया। जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार उत्कृष्ट कार्य करने वाली इआरवी 485 टीम को विभागीय नियमों के तहत सम्मानित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। रातभर चले इस विशेष अभियान से जिले में पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिली है।