फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Tawadu's Assalam Hospital again in controversy

Nuh News: फिर विवादों में आया तावडू का अस्सलाम अस्पताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
गलत ऑपरेशन और उपचार में लापरवाही के आरोप
विज्ञापन

पहले भी एक महिला के गलत ऑपरेशन का लगा था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नूंह रोड स्थित अस्सलाम अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। अस्पताल और इसके चिकित्सक पर गलत ऑपरेशन तथा उपचार में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित पक्षों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अस्पताल चिकित्सक ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।
जानकारी के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वीकृत इस अस्पताल में गांव चीला निवासी महरम पत्नी पहलू का पित्त की थैली में पथरी के उपचार के लिए ऑपरेशन किया गया था। परिजनों का आरोप है कि सर्जरी के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन देर शाम उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद दोबारा अल्ट्रासाउंड कराने पर पथरी की समस्या सामने आने की बात कही गई। परिजनों का कहना है कि यदि मरीज की स्थिति और बीमारी से संबंधित अन्य पहलुओं की जानकारी पहले से थी तो चिकित्सकों को इसकी स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए थी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि उपचार में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण मरीज की हालत लगातार खराब हो रही है। परिजनों ने बताया कि अब वे महिला को बेहतर उपचार के लिए किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं तथा अस्पताल चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें धमकाया गया। वहीं, इस मामले में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राशिद का कहना है कि ऑपरेशन पूरी तरह चिकित्सकीय मानकों के अनुसार किया गया था और उनकी ओर से किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई। उनका कहना है कि बाद में आई रिपोर्ट में जो स्थिति सामने आई है, उसे चिकित्सकीय लापरवाही नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी अस्पताल के खिलाफ इससे पहले एक अन्य महिला जमसीदा निवासी भढंगपुर तहसील तावडू ने भी उपचार में लापरवाही और गलत ऑपरेशन का आरोप लगाया था। पीड़िता का कहना है कि उसने 3 जून को बच्चेदानी से संबंधित समस्या के चलते आयुष्मान कार्ड के तहत अस्पताल में ऑपरेशन कराया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे उसे अपेक्षित लाभ नहीं मिला और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी हुई हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उपचार संबंधी शिकायत करने पर उसे संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस संबंध में उसने जिला उपायुक्त को शिकायत देकर चिकित्सक और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed