फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Second accused also arrested in Dr. Vinod Goyal murder case

Nuh News: डॉ. विनोद गोयल हत्याकांड में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Mon, 08 Sep 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Updated Mon, 08 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
पुन्हाना। शहर के चर्चित डॉ. विनोद गोयल हत्याकांड में पुलिस ने दूसरे आरोपी अशोक को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। आरोपी को पुन्हाना लाकर कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर गहराई से पूछताछ करेगी ताकि वारदात से जुड़े सबूत जुटाए जा सकें।
विज्ञापन

मृतक डॉक्टर के परिवार को सांत्वना देने के लिए इलाके के गणमान्य लोग और राजनेता लगातार पहुंच रहे हैं।
इससे पहले मुख्य आरोपी और डॉक्टर का मित्र दीपक राजस्थानी कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। अब पुलिस दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी और हरिद्वार में डॉक्टर के शव की तलाश के लिए संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाएगी। पुलिस का मानना है कि दोनों की मौजूदगी से शव बरामद करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

डीएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि दोनों से पूछताछ कर वारदात के हर पहलू की गहराई से जांच की जाएगी। हत्या के बाद शव को हरिद्वार की गंगा नदी में फेंका गया था, जहां सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक डॉक्टर के भाई देवेंद्र गोयल ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद आरोपी दीपक डॉक्टर के घर से रुपये से भरा बैग भी लेकर गया था। परिवार का कहना है कि यह हत्या केवल पैसों के विवाद का नतीजा नहीं है, इसमें लालच भी शामिल है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed