फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Police team attacked in Punhana firing with rifles and illegal weapons

Video: पुलिस टीम पर हमला, राइफलों और अवैध हथियारों से की गई फायरिंग; बच्चे भी फेंक रहे थे 'वर्दी' पर पत्थर

Sat, 27 Sep 2025 09:35 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना
संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना Published by: विकास कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 09:35 PM IST
सार

पथराव के दौरान तीन पुलिस कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। बिछोर पुलिस ने मामले में चार दर्जन से अधिक लोगों पर केस दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police team attacked in Punhana firing with rifles and illegal weapons
पुलिस पर पथराव और फायरिंग करती भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब, आंध्र प्रदेश व अन्य कई जगह पर वाहन चोरी व साइबर ठगी के आरोपी को पकड़ने इंदाना गांव गई सीआईए टीम पर आरोपियों के परिजनों ने पथराव कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों को जान से मारने की नियत से अवैध हथियार व राइफल से फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस कर्मचारियों को भी फायरिंग करनी पड़ी। 

विज्ञापन

फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पथराव के दौरान तीन पुलिस कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। बिछोर पुलिस ने मामले में चार दर्जन से अधिक लोगों पर केस दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह हरियाणा के पुन्हाना स्थित इंदाना गांव में सीआईए तावडू की टीम आरोपी आजाद पुत्र सुबे खा उर्फ सुब्बा, साहिद पुत्र खुर्शीद, शाहरूख पुत्र याकूब व अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव इंदाना में रेड डालने पहुंची थी। आरोपियों पर पंजाब, आंध्र प्रदेश व अन्य जगहों पर मुकदमे दर्ज हैं। जैसे ही पुलिस ने आजाद के घर पर दबिश दी, आरोपी आजाद ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर सीधा फायर कर दिया जिसमें सिपाही समीर बाल-बाल बचे गए।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, फायरिंग के बाद आजाद मौके से भागने लगा, इस दौरान उसकी पिस्टल मौके पर गिर गई जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आजाद ने जोर-जोर से शोर मचाकर आसपास के लोगों को उकसाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान अरसद पुत्र सुबेदार ने जेसीबी मशीन को रास्ते में खड़ा कर पुलिस का रास्ता रोक दिया। इस दौरान खालिद ने राइफल से फायरिंग की जबकि वसीम अकरम ने देसी कट्टे से पुलिस टीम पर सीधा फायर किया। भीड़ ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ भी की। हालात बेकाबू होते देख पुलिसकर्मियों ने हवाई फायरिंग की। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सीएचसी पुन्हाना में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस ने चार दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मौके पर दबिश देकर तीन महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने 50 से 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 14 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -जसवीर सिंह, बिछोर थाना प्रभारी

दो माह पहले भी पुलिस के साथ हुई झड़प
इंदाना गांव में शनिवार को हुए पुलिस पर हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि दो माह पहले मानेसर व पंजाब पुलिस के साथ भी हाथापाई की गई थी। पंजाब व मानेसर पुलिस भी चोरी के वाहनों के मामले में आरोपी को पकड़ने आई थी जिसके बाद पुलिस के साथ हाथापाई कर आरोपी को छुड़ा लिया गया। हालांकि इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ।

20 दिन पहले आरोपी ने लगाए थे पुलिस पर मारपीट का आरोप मानवाधिकार आयोग से की थी शिकायत
इंदाना गांव निवासी आजाद ने 20 दिनों पहले सीआईए पुन्हाना की टीम पर मारपीट का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों और मानवाधिकार आयोग से की थी। पुलिस की कार्यवाही को लेकर उस समय पुन्हाना के कांग्रेस विधायक के साथ पुन्हाना डीएसपी से मिले और निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed