फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Officer accused of corruption, union demands action

Nuh News: अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप, यूनियन ने की कार्रवाई की मांग

Sat, 06 Sep 2025 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Updated Sat, 06 Sep 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
तावड़ू। तावड़ू बिजली विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन (एएचपीसी) पिछले छह दिन से उपमंडल अभियंता (एसडीओ) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। यूनियन ने एसई गुरुग्राम-2 व अन्य अधिकारियों को शिकायत मेल कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सब यूनिट प्रधान लाल सिंह ने आरोप लगाया कि एसडीओ तावडू ठेकेदारों की मिलीभगत से गलत कार्य कर निगम की छवि धूमिल कर रहे हैं। आरोपों में खाली प्लॉट पर एनडीएस कनेक्शन जारी करना, कृषि कनेक्शनों को दूसरी जगह बदलना, बिना कागजात घरेलू कनेक्शन देना, ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर लाइन क्रॉसिंग बढ़ाना और जेई की गैरहाजिरी में हाजिरी लगाना शामिल है।
विज्ञापन

निगम सूत्रों के अनुसार, बीते दो वर्षों में ग्रामीण व कृषि फीडरों के सुधार के नाम पर करोड़ों रुपये का सामान उठाया गया लेकिन उसे लगाने की बजाय ठेकेदारों को देकर भ्रष्टाचार किया गया। यूनियन का कहना है कि यदि विजिलेंस जांच हुई तो बड़ा घोटाला सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में बिजली निगम के अधिकारियों का पक्ष लेने से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed