{"_id":"6a5a7f7468e1184589070e27","slug":"nuhs-main-post-office-shifted-to-the-new-grain-market-nuh-news-c-25-1-mwt1001-113711-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: नूंह का मुख्य डाकघर नई अनाज मंडी में हुआ शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: नूंह का मुख्य डाकघर नई अनाज मंडी में हुआ शिफ्ट
विज्ञापन
नूंह। नूंह शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से पुराने एसडीएम कार्यालय परिसर में संचालित हो रहा जिले का मुख्य डाकघर अब नई अनाज मंडी स्थित 87 नंबर आढ़त में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसी परिसर में साइबर थाना भी संचालित हो रहा है। नए स्थान पर डाकघर शुरू होने से लोगों को डाक संबंधी सेवाओं के लिए अब पहले की तुलना में अधिक सुविधा मिलेगी।
दरअसल, पुराने एसडीएम कार्यालय परिसर में हर बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती थी। बारिश के दिनों में डाकघर तक पहुंचने के लिए लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ता था, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती थी। कई बार जलभराव के कारण डाकघर का कामकाज भी प्रभावित होता था और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था।
अब डाकघर को नई अनाज मंडी की 87 नंबर आढ़त में शिफ्ट कर दिया गया है। यह स्थान मुख्य मार्ग से जुड़ा होने के कारण लोगों के लिए आसानी से पहुंच योग्य है। यहां पार्किंग और आवाजाही की भी बेहतर व्यवस्था है, जिससे ग्राहकों को सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोग मकसूद, मनोज, ताहिर व सलीम ने डाकघर के स्थानांतरण का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी। संवाद