फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Major action in bribery case; Sadar police station in-charge suspended.

Nuh News: रिश्वत मामले में बड़ी कार्रवाई, सदर थाना प्रभारी सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
एक महीने के भीतर दो मामलों के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में पुलिसकर्मियों के लगातार रिश्वत मामलों में फंसने के बाद नूंह पुलिस अधीक्षक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एसपी ने सदर थाना प्रभारी प्रवीण यादव को सस्पेंड कर दिया है। करीब एक महीने के भीतर पुलिस से जुड़े रिश्वत के दो मामलों के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र में करीब तीन सप्ताह पहले एक जूस विक्रेता के माध्यम से दो पुलिसकर्मियों पर उजीना निवासी एक व्यक्ति से 4 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा था। मामले में जूस विक्रेता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसी प्रकरण में थाना प्रभारी पर अधीनस्थ पुलिसकर्मियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखने और लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इससे पहले एक महिला पुलिसकर्मी भी रिश्वत के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो के हत्थे चढ़ चुकी है। वहीं, बीते सोमवार को पुन्हाना शहर थाना प्रभारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। पुलिस विभाग के अनुसार, भ्रष्टाचार के मामलों में कई अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी एसपी की रडार पर हैं। उनकी जांच जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पुलिस की छवि धूमिल करने वाले किसी भी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed