फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   father died during treatment after fight between father and son over tree cutting In Nuh

पेड़ की खातिर आरिफ ने अब्बू को मार डाला: कई अस्पतालों में भटके शम्सू पर न बच सकी जान, मौत से गांव में सनसनी

Thu, 23 Oct 2025 06:59 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह Published by: विकास कुमार Updated Thu, 23 Oct 2025 06:59 PM IST
सार

हरियाणा के नूंह जिले में पेड़ काटने के विवाद में बेटे ने पिता की पीट पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन
father died during treatment after fight between father and son over tree cutting In Nuh
पेड़ को लेकर हुए विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नूंह जिला स्थित फिरोजपुर झिरका थाना सदर इलाके के गांव महू में बाप-बेटे के बीच खेत में पेड़ काटने को लेकर हुए झगड़े ने दर्दनाक अंत ले लिया। जिसमें उपचार के दौरान बाप की मौत होने की खबर है। 62 वर्षीय शम्सू पुत्र जगदेव और उसके बेटे आरिफ के बीच 19 अक्तूबर को सुबह करीब 9 बजे विवाद इतना बढ़ गया कि झगड़े में शम्सू को गंभीर चोटें आ गईं। लंबे इलाज के बाद आज दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

कई अस्पतालों में भटके शम्सू
जानकारी के अनुसार शम्सू को सबसे पहले सीएचसी फिरोजपुर झिरका लाया गया, जहां से मंडीखेड़ा, फिर नलड हॉस्पिटल, उसके बाद पीजीआई रोहतक और अंततः दिल्ली ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। कई अस्पतालों में भटकने के बाद भी शम्सू की जान नहीं बच सकी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी बेटा आरिफ पुत्र शम्सू सहित जमशीदा पत्नी मुबारीक, लविस्ता पुत्री मुबारीक, मुबारीक पुत्र शम्सू, रुक्सीना पत्नी आरिफ, सहिद पुत्र लियाकत, लियाकत पुत्र निज्जर, अनीसा पत्नी लियाकत, एजाज पुत्र निज्जर निवासी नावली थाना सदर फिरोजपुर झिरका के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में फैली सनसनी
पुलिस ने कानून-व्यवस्था को नियंत्रण में बताते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। बाप-बेटे के झगड़े में बाप की मौत से गांव में सनसनी फैल गई है। शव को दिल्ली ट्रॉमा सेंटर से पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी बेटे आरिफ पुत्र शम्सू सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डीएसपी अजायब सिंह फिरोजपुर झिरका ने बताया कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की गहन जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed