फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Encounter between police and cow smugglers two injured including a criminal with a 3000 bounty in Nuh

नूंह: पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, तीन हजार के इनामी बदमाश समेत दो घायल, कार से अवैध हथियार बरामद

Sun, 20 Sep 2026 09:47 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Sep 2026 09:47 AM IST
सार

हरियाणा के नूंह जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ को एक बड़ी सफलता मिली है। शनिवार/रविवार की दरमियानी रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस क्रॉस फायरिंग में तीन हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत दो गौ तस्कर घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया है।
 

विज्ञापन
Encounter between police and cow smugglers two injured including a criminal with a 3000 bounty in Nuh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नूंह जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ को एक बड़ी सफलता मिली है। शनिवार/रविवार की दरमियानी रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस क्रॉस फायरिंग में तीन हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत दो गौ तस्कर घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया है।

विज्ञापन


घासेड़ा गांव के पास हुई नाकाबंदी
पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि इलाके में गौ तस्कर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम ने घासेड़ा गांव के पास एक विशेष नाकाबंदी की थी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में आ रही एक अर्टिगा कार को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो तस्करों ने गाड़ी रोकने के बजाय पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में घायल हुए तस्कर
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। इस क्रॉस फायरिंग में इनामी कुख्यात बदमाश और उसका एक अन्य साथी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को हिरासत में ले लिया और तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी मात्रा में हथियार और गोवंश बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जब अर्टिगा कार की तलाशी ली, तो उसमें से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे गोवंश (गाय/बछड़े) बरामद किए गए, जिन्हें क्रूरता से ठूंसकर रखा गया था। इसके अलावा पुलिस ने तस्करों के पास से दो अवैध देसी कट्टे और सात जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed