{"_id":"68b5db84ee2feecdce00b16c","slug":"accused-of-molesting-a-minor-still-out-of-police-custody-even-after-six-days-nuh-news-c-25-1-mwt1001-105992-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी छह दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी छह दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर
Mon, 01 Sep 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
तावड़ू। नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में छह दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आत्मदाह करेगी। परिवार का आरोप है कि आरोपी हाल ही में पटवारी नियुक्त हुआ है और दबंग परिवार से ताल्लुक रखता है, जिसके कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।
घटना 24 अगस्त की है जब पड़ोसी सचिन ने घर में अकेली पीड़िता से छेड़छाड़ की कोशिश की। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो आरोपी भाग गया। विरोध करने पर आरोपी परिवार ने धमकियां दीं। पुलिस ने 27 अगस्त को पॉस्को एक्ट की धारा 8 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
महिला थाना प्रभारी मंजू ने बताया कि जांच चल रही है और तथ्य सामने आने पर कार्रवाई होगी।