{"_id":"68b879fec11ef4d92409b55b","slug":"abortion-done-on-daughters-information-health-department-seals-hospital-nuh-news-c-25-1-mwt1001-106040-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: बेटी की जानकारी पर कराया गर्भपात, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: बेटी की जानकारी पर कराया गर्भपात, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील किया
Wed, 03 Sep 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
नूंह। जिले में अवैध गर्भपात के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को नूंह स्थित जावेद अस्पताल एवं जच्चा-बच्चा केंद्र पर छापा मारा। यहां एक महिला का अवैध गर्भपात कराने का आरोप था। टीम को मौके से संबंधित दस्तावेज मिले, जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया और वहां मौजूद नर्स अरसीना को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक पल्ला गांव निवासी सुमैया ने अपना गर्भपात करवाया था। जांच टीम में शामिल डॉ. मनप्रीत सिंह तेवतिया, डॉ. यक्ष, जिला आशा संयोजक रजिया और जितेंद्र को सूचना मिली थी कि सुमैया ने पांच माह के गर्भ को गिरवाया है। टीम जब सुमैया के घर पहुंची तो उसने बताया कि उसकी पहले से एक बेटी है और कोख में पल रहे बच्चे की जांच कराने पर पता चला कि वह भी बेटी है। इसके बाद उसने मेवली मोड़ स्थित जावेद अस्पताल में गर्भपात कराया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एमटीपी एक्ट और बीएनएस सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं, अस्पताल का मालिक जावेद छापेमारी के दौरान मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।