Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nuh to get a new judicial complex; historic foundation stone laying ceremony on July 12.

Delhi NCR News: नूंह को मिलेगा नया न्यायिक परिसर, 12 जुलाई को ऐतिहासिक शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
- 50 से अधिक हाईकोर्ट जज रहेंगे मौजूद
विज्ञापन

फोटो:- तैयारी को लेकर शुक्रवार को झामुवास गांव में निरीक्षण करते हुए जिला न्याय व प्रशासन के अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। जिले के तावडू उपमंडल के अंतर्गत गांव झामुवास में 12 जुलाई को आयोजित होने वाला उपमंडल स्तरीय न्यायिक परिसर का शिलान्यास समारोह मेवात क्षेत्र के न्यायिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने जा रहा है। भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे और न्यायिक परिसर के शिलान्यास के साथ क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण न्यायिक सौगातें देंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और न्यायिक प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
शुक्रवार को गांव झामुवास स्थित क्रिकेट मैदान और प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन एवं न्यायिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने करीब सवा घंटे तक बारीकी से निरीक्षण किया। जिसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील गर्ग, उपायुक्त अखिल पिलानी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, सीजेएम छवि गोयल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की अध्यक्ष नेहा गुप्ता, तावडू एसडीएम जितेंद्र गर्ग, डीएसपी अभिमन्यु लोहान, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील गर्ग ने बताया कि यह अवसर पूरे मेवात क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने कहा कि समारोह में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट सहित देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के करीब 50 न्यायाधीश उपस्थित रहेंगे। पुन्हाना के लिए पांच कोर्स फाउंडेशन स्टोन का उद्घाटन होगा। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के अलावा सुप्रीम कोर्ट के चार और जज मौके पर उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न न्यायिक अधिकारियों के आवासीय परिसरों का उद्घाटन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मेडम लीजा, संध्या वालिया हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तथा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अनेक वरिष्ठ न्यायाधीश भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से पुन्हाना में बनने वाले पांच कोर्ट वाले न्यायिक परिसर तथा न्यायिक अधिकारियों के आवासीय भवनों का उद्घाटन भी किया जाएगा। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि करीब नौ एकड़ भूमि पर विकसित होने वाले उपमंडल स्तरीय न्यायिक परिसर के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य समारोह के लिए 12 जुलाई से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। कार्यक्रम को मेवात की सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने के लिए विशेष पारंपरिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन होगा। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के स्वागत अवसर पर पद्मश्री सम्मानित मेवाती लोक कलाकार एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भपंगावादक जफरुद्दीन मेवाती प्रस्तुति देंगे।
उपायुक्त ने कहा कि वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सभी रूट प्लान को अंतिम रूप दिया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांच डीएसपी के नेतृत्व में करीब 500 पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और कार्यक्रम स्थल से लेकर आगमन एवं प्रस्थान मार्गों तक विशेष निगरानी रखी जाएगी।

गौरतलब है कि तावडू उपमंडल क्षेत्र में न्यायिक परिसर और मिनी सचिवालय की स्थापना से लोगों को प्रशासनिक और न्यायिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। वर्तमान में विभिन्न कार्यालय अस्थायी भवनों में संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed