फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nuh Police nabbed a wanted criminal carrying a reward of handed him over to the Rajasthan Police.

Delhi NCR News: पांच हजार के इनामी बदमाश को नूंह पुलिस ने दबोचा, राजस्थान पुलिस को सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नूंह पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से राजस्थान के एक मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में वांछित और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीएस एवं पीओ स्टाफ पुन्हाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुबारिक पुत्र हाकम निवासी गांव लुहिंगा, थाना सदर पुन्हाना को गिरफ्तार किया।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी राजस्थान के भरतपुर जिले के थाना जुरहेरा में दर्ज एक मामले में नामजद था और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर राजस्थान पुलिस द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने थाना जुरहेरा पुलिस को इसकी सूचना दी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को राजस्थान पुलिस की टीम के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कानून से बचने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed