फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nuh police administration's bulldozer razed illegal dhabas and hotels along the Delhi-Mumbai-Vadodara Expressway.

Delhi NCR News: दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबा-होटलों पर चला नूंह पुलिस प्रशासन का बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह । जिले की सीमा से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर यातायात नियमों की पालना को लेकर नूंह पुलिस-प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए बुधवार की देर रात तथा बृहस्पतिवार को दिन के समय डीएमई के किनारे अवैध रूप से संचालित हो रहे होटल-ढाबों और पंचर आदि की दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया । पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार एक्सप्रेसवे से सटे क्षेत्र में कई लोगों ने निजी जमीन या मकान किराए पर लेकर अवैध ढाबे, होटल और दुकानें खोल रखी थीं। इनके कारण एक्सप्रेसवे पर अवैध पार्किंग होती है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। पहले भी प्रशासन ने ऐसे संचालकों को चेतावनी दी थी और नोटिस जारी कर कार्रवाई की थी, लेकिन कुछ समय बाद फिर से इसी तरह के ढाबों का संचालन शुरू हो गया। खासकर नगीना, फिरोजपुर झिरका, पिनगवां, सदर नूंह और रोजकामेव थाना क्षेत्र में ऐसे ढाबे सबसे ज्यादा संचालित हो रहे थे, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही थीं ।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अवैध गतिविधियों और अवैध पार्किंग के कारण यातायात बाधित हो रहा था । दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर वाहन तेज गति से चलते हैं, ऐसे में अवैध पार्किंग के कारण हादसे होने और जान जाने की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए पिनगवां, फिरोजपुर झिरका और नगीना थाना आदि क्षेत्रों में देर रात बुलडोजर कार्रवाई की गई और संचालकों को चेतावनी दी गई कि दोबारा संचालन करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी । पुलिस प्रशासन ने कहा कि यातायात को सुगम बनाने और लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed