फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NSUI accuses government of crushing students' rights

Delhi NCR News: एनएसयूआई का सरकार पर छात्रों के अधिकार कुचलने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने शनिवार को शिक्षा मंत्रालय स्थित शास्त्री भवन पर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान सरकार पर छात्रों के अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया।


एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से पोस्ट-मैट्रिक और प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तियों में 40 प्रतिशत कटौती की गई है, जिससे एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के लाखों छात्र प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा मौलाना आजाद नेशनल फैलोशिप समाप्त करने और नेशनल ओवरसीज फैलोशिप में देरी के कारण हजारों छात्रों का उच्च शिक्षा का सपना अधर में लटक गया है। साथ ही एसएससी और यूपीएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को टेंडर दिए जाने और पारदर्शिता की कमी पर भी सवाल उठाए गए। विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वरुण चौधरी सहित एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed