फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NRI woman accused him of rape.

एनआरआई महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sun, 07 Dec 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Dec 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
NRI woman accused him of rape.

नई दिल्ली के राजौरी गार्डन में 35 वर्षीय एनआरआई महिला ने दिल्ली के कारोबारी के बेटे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर छानबीन के बाद राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी पंकज सिंधी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय महिला लंदन में परिवार के साथ रहती है। एक प्रॉपर्टी के संबंध में महिला की कारोबारी के बेटे पंकज से पहचान हुई थी। पंकज का होटल के अलावा हीरानंद घोड़ीवाला के नाम से कारोबार है। दोनों आपस में मिलने जुलने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि प्यार का इजहार करते हुए युवक ने महिला से शादी का वादा किया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। आरोप है कि जब भी वह शादी की बात करती युवक इसे टाल देता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच में एक बार महिला गर्भवती भी हुई थी। जिसके बाद युवक ने बिना युवती की मर्जी के उसका गर्भपात करवा दिया। बार बार कहने के बावजूद भी जब बात नहीं बनी तो पीड़िता ने 20 नवंबर को मामले की शिकायत राजौरी गार्डन थाने में की। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी पंकज सिंधी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed