फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now you will not be in trouble because of crowd in Metro

मेट्रो में भीड़ की वजह से अब नहीं होगी आपको परेशानी

Sun, 01 Mar 2015 09:52 PM IST
Updated Sun, 01 Mar 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
Now you will not be in trouble because of crowd in Metro

दिल्ली-एनसीआर यात्रियों को राहत देने के लिए आज (सोमवार) से डीएमआरसी ने पीक आवर और ऑफ पीक आवर में 17 अतिरिक्त ट्रेनें ट्रैक पर फर्राटा भरेंगी। इन अतिरिक्त ट्रेन के उतारे जाने से 104 ट्रिप रोजाना अधिक लगेंगे। सबसे अधिक ट्रेनें नोएडा-वैशाली से द्वारका की लाइन पर बढ़ेंगी।

विज्ञापन


ऑफ पीक ऑवर में 4 ट्रेन इस ट्रैक पर बढ़ेंगी तो सुबह के पीक आवर में एक और शाम के पीक आवर में 3 अतिरिक्त ट्रेनें इस लाइन पर उतारी जाएंगी। इस लाइन पर 61 ट्रेनें रोजाना 734 ट्रिप लगाएंगी।
विज्ञापन


डीएमआरसी प्रवक्ता का दावा है कि इससे फ्रीक्वेंसी भी थोड़ी बढ़ेगी। इसी तरह फरीदाबाद को मध्य दिल्ली से जोड़ने वाली मंडी हाउस-बदरपुर लाइन पर भी ऑफ पीक आवर में फ्रीक्वेंसी बढ़ेगी क्योंकि तीन अतिरिक्त ट्रेनें जोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आपको मिल जाएगी धक्कामुक्की से राहत

Now you will not be in trouble because of crowd in Metro

डीएमआरसी सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक ऑफ पीक और शाम को 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक पीक आवर मानती है। इस दौरान अतिरिक्त ट्रेन जुड़ने से भीड़ में धक्का-मुक्की खाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।


इन्द्रलोक से मुंडका और एयरपोर्ट लाइन पर ट्रेन की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। डीएमआरसी के अनुसार 2010 से 2014 के बीच यात्रियों की संख्या बढ़ने के लिए ट्रेन कोच की संख्या 640 से 1076 कर दी गई है जो 70 फीसदी की वृद्धि है।

यात्रियों की संख्या दैनिक 25 लाख के पार है। लाइन-दो, तीन और चार पर सभी ट्रेन 4 कोच से 6 या 8 कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं लाइन एक दिलशाद गार्डन से रिठाला पर भी छह कोच ट्रेन जुड़नी शुरू हो गई है।

किस लाइन पर कितनी ट्रेन और कितने ट्रिप

Now you will not be in trouble because of crowd in Metro

कॉरिडोर-ट्रेन/ट्रिप
दिलशाद गार्डन से रिठाला-26/515
जहांगीरपुरी से हुडा सिटी सेंटर-53/619
द्वारका से-21 से नोएडा-वैशाली-61/734
इन्द्रलोक से मुंडका-15/377
मंडी हाउस से बदरपुर-25/498
कुल-180/2743

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed