Metro Ticket: नोएडा मेट्रो ने यात्रियों के लिए शुरू की ये खास सुविधा, 21 स्टेशनों पर मिलेगा लाभ, जानें कैसे
नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. लोकेश एम ने सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से इसकी औपचारिक शुरुआत की। यह सुविधा शुरू होने से पीक टाइम में स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर लगने वाली भीड़ भी कम होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को टिकट के लिए परेशानी नहीं उठानी होगी। सभी 21 मेट्रो स्टेशनों पर गुरुवार से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से भुगतान की सुविधा शुरू कर दी गई। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. लोकेश एम ने सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से इसकी औपचारिक शुरुआत की।
अहम है कि एक्वा लाइन मेट्रो में टोकन सिस्टम पहले से ही बंद है। किराये का भुगतान करने के बाद पर्ची मिलती है, जिस पर दर्शाये गए क्यूआर कोड के आधार पर स्टेशन के ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट खुल जाते हैं। कई बार यात्रियों के पास नकद नहीं होता या खुले पैसों की कमी के कारण टिकट लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। डेबिट या क्रेडिट और डेबिट कार्ड से टिकट खरीदने के दौरान समय की काफी बर्बादी हो रही थी। इसकी वजह से पीक टाइम में स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर भीड़ लग रही थी।
इसे देखते हुए मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए एनएमआरसी ने यूपीआई से किराये के भुगतान की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया था। सभी स्टेशनों के टिकट काउंटर के बाहर लगी डिस्प्ले पर क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है। यात्री अपने यूपीआई अकाउंट का प्रयोग कर मोबाइल से भुगतान कर सकेंगे। सेक्टर-51 स्टेशन पर ही ट्रायल के तौर पर दो टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) पर भी यूपीआई से भुगतान की शुरुआत की गई है।