{"_id":"039e54421112af23bddaf1432ef55746","slug":"now-would-be-equipped-with-cctv-district-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीसीटीवी से लैस होगी जिला जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीसीटीवी से लैस होगी जिला जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
मथुरा जेल में हुई गैंगवार के बाद शासन ने सभी जेलों में जैमर और स्कैनिंग
विज्ञापन
मशीन लगाने का फैसला लिया है। जिसे देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जेल में भी 15
मार्च से ये सुविधाएं चालू हो जाएंगी।
इसके अलावा जेल प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी काम अगले माह तक पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि इन व्यवस्थाओं से पुलिसकर्मियों, बंदियों और जेल अफसरों को भी गुजरना होगा। यह निर्णय जेल की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।
दरअसल, पिछले माह मथुरा जेल में बदमाशों के बीच गैंगवार हुई थी और असलहे के अलावा भी तरह-तरह की वस्तुएं पाई गई। शासन ने मथुरा जेल में हुई घटना को देखते हुए प्रदेश की सभी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और चौकसी बरतने के निर्देश दिए।
साथ ही जो नई जेल हैं उन्हें पूरी तरह सुविधाओं से लैस करने के निर्देश भी जारी किए हैं। इसी व्यवस्था के तहत जेल में एक्सरे मशीन, स्केनर आदि लगवाए जा रहे हैं।
इस मशीन के लगने से जेल के अंदर जाने वाली अवांछित वस्तुओं को रोका जा सकेगा। इस मशीन को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा लगवाया जा रहा है। जेल के कोने-कोने में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाएं जाएंगे।