{"_id":"52c4f2f281ae241da63604856e7eaf92","slug":"now-will-reduce-the-impact-of-cold-wave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कम हो जाएगा शीतलहर का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कम हो जाएगा शीतलहर का असर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 31 Jan 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूप खिलने के बावजूद शुक्रवार को दिनभर मौसम सर्द रहा। धूप तेज थी, लेकिन सर्द हवाओं ने इसको बदमिजाज कर दिया।
विज्ञापन
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और समुद्र तट से चली सर्द हवाओं के चलते शीतलहर का कहर जारी रहा। इससे लोगों में बीमारी भी बढ़ रही है।
मौसम के तेवर अभी लगातार बदल रहे हैं। सुबह-शाम पाला गिर रहा है, लेकिन दिन में धूप खिलती है। तापमान में भी थोड़ा उछाल आया है, लेकिन शीतलहर जारी है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार-रविवार को भी मौसम में ठंड का असर रहेगा। दिन में धूप खिलेगी, लेकिन तेज सर्द हवाओं के चलते दिनभर ठंडक का अहसास होगा। सीधे हवा केसंपर्क में आने पर सर्दी से बचा जा सकता है।
चिकित्सक डा. अविनाश शर्मा केअनुसार धूप खिलने के झांसे में आकर कपड़े कम करने की गलती अभी न करें। शीतलहर चल रही है, इससे लोग बीमार हो रहे हैं।
सर्दी की चपेट में आकर पेट दर्द, कोल्ड डायरिया, फ्लू, खांसी, न्यूमोनिया आदि के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। अस्पतालों में बीमारों की लाइन लगी हैं।
मौसम विभाग केअनुसार फरवरी के पहले सप्ताह में शीतलहर में कमी आएगी। तीन-चार फरवरी को बादल छाए रहने से बूंदा-बांदी भी हो सकती है, लेकिन इसकेबाद मौसम साफ हो जाएगा। बारिश होने के बाद शीतलहर का असर थोड़ा कम हो जाएगा।
विज्ञापन