फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now two more deaths from fever.

अब बुखार से दो और लोगों की मौत

Sat, 26 Sep 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 26 Sep 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Now two more deaths from fever.
डेंगू के मरीजों की संख्या 100 के पार हो गई है। साथ ही जिले में रहस्यमय बुखार से मौत का सिलसिला अभी भी जारी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात लोनी में एक कपड़ा व्यापारी और सिहानी गेट क्षेत्र के घूकना में 13 वर्षीय किशोर की बुखार से मौत हो गई। दोनों ही पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे।

सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कुल 160 सैंपल लिए गए। इनमें से गाजियाबाद के 11 में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं।

दिल्ली के2, नोएडा के 2, हापुड़ के 3 और बुलंदशहर में डेंगू का एक और नया केस मिला है। इसके साथ ही गाजियाबाद में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 107 हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि इस वर्ष अब तक डेंगू जांच के लिए 1060 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन


रहस्मय बुखार लील रहा जिंदगी
लोनी की लक्ष्मी गार्डन कालोनी में रहने वाले दिलशाद की मौत हो गई। दिलशाद पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। दिल्ली गांधीनगर में वह कपड़ों का शोरूम चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन डेंगू से मौत होेने की आशंका जता रहे हैं। इसके साथ ही घूकना गांव में रहने वाले बबलू के 13 वर्षीय पुत्र सुशांत की भी रहस्मय बुखार से मौत हो गई। सुशांत कक्षा-7 का छात्र था। बता दें कि रहस्यमय बुखार के चलते मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

अब स्वाइन फ्लू की आहट
दिल्ली-एनसीआर पर अब स्वाइन फ्लू की आशंका मंडरा रही है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से विशेषज्ञ चिंतित हैं।

परेशान स्वास्थ्य विभाग अब लोगों से बचाव की अपील कर रहा है। दिन का तापमान 33-35 के बीच चल रहा है। ऐसे में स्वाइन फ्लू फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed