अब जनता को जवाब देंगे केंद्रीय मंत्री और अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइनपार क्षेत्र को शहर से जोड़ने वाले धोबीघाट आरओबी के मुद्दे पर लाइनपार वेलफेयर एसोसिएशन ने मेयर उपचुनाव के बहिष्कार की घोषणा करते ही भाजपा में खलबली मच गई है।
अपना वोट बैंक बचाने और पब्लिक को समझाने के लिए भाजपा के दिग्गज बुधवार को लाइनपार क्षेत्र में एक जनसभा करने जा रहे हैं।
भाजपाइयों का कहना है कि भाजपा के यह दिग्गज आरओबी के साथ ही लाइनपार की समस्याओं को लेकर पब्लिक के सवालों का जवाब देंगे।
मंगलवार केअंक में ही अमर उजाला ने प्रकाशित किया था कि धोबीघाट आरओबी को लेकर आरडब्ल्यूए फेडरेशन लाइनपार के अध्यक्ष डा. आरके आर्य ने मेयर उपचुनाव में बहिष्कार की घोषणा की थी।
उनका कहना था कि हर बार आश्वासन देकर लाइनपार की जनता को ठगा जाता है। ऐसे में इस बार लाइनपार क्षेत्र के लोग किसी भी प्रत्याशी को मतदान नहीं करेंगे।
आरडब्ल्यूए के इस बयान के चलते अब भाजपा ने लाइनपार क्षेत्र में एक सभा का आयोजन किया है। इसमें रेलमंत्री मनोज सिन्हा, विदेश मंत्री वीके सिंह, पूर्वांचल के अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी और केंद्रीय गृहमंत्री के बेटे पंकज सिंह शामिल होंगे।
भाजपा नेता राजा वर्मा के अनुसार भाजपा के यह दिग्गज क्षेत्र की जनता को समझाएंगे और धोबीघाट आरओबी के मुद्दे पर उनके प्रत्येक सवालों का जवाब देंगे।