फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now the industry will easily power connection

अब उद्योगों को आसानी से मिलेगा बिजली कनेक्शन

Thu, 31 Mar 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 31 Mar 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
Now the industry will easily power connection
बिजली

प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इंवेस्टर समिट का असर दिखने लगा है। सरकार ने उद्योगों की राह आसान बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस कड़ी में बिजली वितरण कंपनियों ने उद्योगों को बिजली के कनेक्शन के लिए नियमों में संशोधन किया है। प्रदेश सरकार ने दक्षिण व उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम को तय समय सीमा में बिजली कनेक्शन जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


निगमों के प्रबंध निदेशकों ने सभी सर्कल के अधीक्षण अभियंताओं को दिशा-निर्देश दे दिए हैं। नई औद्योगिक इकाइयों को बिजली कनेक्शन निर्धारित समय में मिले, अधीक्षण अभियंता खुद इसकी स्टेटस रिपोर्ट लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में नई यूनिट स्थापित करने वालों के लिए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया 5 दिन में पूरी हो जाएगी, जबकि 7 दिन के अंदर बिजली कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा। ग्रीन फील्ड क्षेत्र में आने वाली यूनिटों को खुद के खर्च पर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद 15 दिन के अंदर बिजली निगम अस्थायी कनेक्शन जारी करेगा।


बिजली निगम के प्रबंधन निदेश अरुण कुमार ने बताया कि उद्योगों को बेहतर माहौल देने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। आसानी से बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed