{"_id":"56fbcabe4f1c1b3e68f001ff","slug":"now-the-industry-will-easily-power-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब उद्योगों को आसानी से मिलेगा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब उद्योगों को आसानी से मिलेगा बिजली कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 31 Mar 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इंवेस्टर समिट का असर दिखने लगा है। सरकार ने उद्योगों की राह आसान बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस कड़ी में बिजली वितरण कंपनियों ने उद्योगों को बिजली के कनेक्शन के लिए नियमों में संशोधन किया है। प्रदेश सरकार ने दक्षिण व उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम को तय समय सीमा में बिजली कनेक्शन जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
निगमों के प्रबंध निदेशकों ने सभी सर्कल के अधीक्षण अभियंताओं को दिशा-निर्देश दे दिए हैं। नई औद्योगिक इकाइयों को बिजली कनेक्शन निर्धारित समय में मिले, अधीक्षण अभियंता खुद इसकी स्टेटस रिपोर्ट लेंगे।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में नई यूनिट स्थापित करने वालों के लिए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया 5 दिन में पूरी हो जाएगी, जबकि 7 दिन के अंदर बिजली कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा। ग्रीन फील्ड क्षेत्र में आने वाली यूनिटों को खुद के खर्च पर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद 15 दिन के अंदर बिजली निगम अस्थायी कनेक्शन जारी करेगा।
बिजली निगम के प्रबंधन निदेश अरुण कुमार ने बताया कि उद्योगों को बेहतर माहौल देने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। आसानी से बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।