{"_id":"b59903795300045f0998adcb7413f3c6","slug":"now-the-elevator-fell-from-the-20th-floor-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 20वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 20वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, लोगों का हंगामा
अमर उजाला, वैशाली
Updated Mon, 05 Oct 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-3 स्थित एपेक्स सोसायटी में शनिवार दोपहर 20वें फ्लोर से लिफ्ट सीधे नीचे आ गिरी। रेजिडेंट्स का कहना है कि अगर इस दौरान लिफ्ट में कोई होता तो निहो स्कॉटिश जैसा हादसा यहां भी हो सकता था।
विज्ञापन
गुस्साएं लोगों ने रविवार को सोसायटी में नारेबाजी करते हुए बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। रेजिडेंट्स की ओर से बिल्डर के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
दरअसल, सेक्टर-3 स्थित एपेक्स सोसायटी में शनिवार को दोपहर करीब सवा तीन बजे ए ब्लॉक की लिफ्ट का शॉकर और वेटिंग केबल टूट गया। इस कारण लिफ्ट 20वें फ्लोर से सीधे नीचे आ गिरी।
विज्ञापन
इसके बाद लिफ्ट झटके से ऊपर जाकर अटक गई। शुक्र है कि इस दौरान लिफ्ट में कोई नहीं था। रजिडेंट्स का कहना है कि देर शाम ऑफिस से आने के बाद लिफ्ट गिरने के बारे में पता चला।
इसके बाद लोगों ने बिल्डर के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची और रेजिडेंट्स की समस्याएं सुनीं।
रेजिडेंट्स ने रात में ही बिल्डर के खिलाफ थाने पर तहरीर दे दी। रविवार को काफी संख्या में रेजिडेंट्स ने एकत्र होकर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया।
उसके बाद सभी लोग इंदिरापुरम थाने गए और पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की। एपेक्स ग्रुप के एमडी सतनाम सिंह का कहना है कि मैकेनिकल फॉल्ट के कारण लिफ्ट में खराबी आई है। लिफ्ट एजेंसी मरम्मत करा रही है।