{"_id":"6a05e364e7742f4e940a2b5f","slug":"now-the-education-minister-will-communicate-with-the-principals-of-government-schools-online-only-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-136388-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अब शिक्षा मंत्री सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों से ऑनलाइन ही करेंगे संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अब शिक्षा मंत्री सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों से ऑनलाइन ही करेंगे संवाद
विज्ञापन
- 15 से 25 मई तक 11 संवाद कार्यक्रम वर्चुअल मोड में होंगे आयोजित
- इस संवाद कार्यक्रम के जरिए 28 शिक्षा जोन को किया जाएगा कवर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ होने वाले शिक्षा मंत्री के संवाद अब ऑनलाइन ही होंगे। प्रधानमंत्री की अनावश्यक आवागमन कम करने और तकनीक आधारित सुशासन अपनाने की अपील के मद्देनजर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने संवाद कार्यक्रम वर्चुअल मोड में आयोजित करने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ संवाद शृंखला शुरू किया है। इसी कड़ी में पहला संवाद कार्यक्रम 12 मई को आयोजित किया जा चुका है, जो कि फिजिकल मोड में किया गया था।
अब 15 से 25 मई तक 11 संवाद कार्यक्रम वर्चुअल मोड में आयोजित होंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित यह संवाद कार्यक्रम स्कूली शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। 28 शिक्षा ज़ोन को कवर करते हुए कुल 11 संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शिक्षा निदेशालय ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा निदेशकों तथा जिला और ज़ोन स्तर के उप शिक्षा निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने तहत आने वाले सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की सहभागिता सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के लिए संबंधित लिंक जारी किया जाएगा।