फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now the Delhi-Rewari DMU passenger train will run till Ringas Junction, devotees will be able to go to Khatu Shyam.

Delhi NCR News: अब रींगस जक्शन तक चलेगी दिल्ली-रेवाड़ी डीएमयू पैसेंजर, खाटू श्याम जा सकेंगे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
-डीएमयू 6 जून से रींगस तक चलेगी, अटेली-नारनौल-नीम का थाना रूट पर मिलेंगे नए स्टॉपेज
विज्ञापन

-दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर अब सप्ताह में 5 दिन ही चलेगी, शनिवार-रविवार को रहेगी निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-रेवाड़ी डीएमयू पैसेंजर का राजस्थान के रींगस जंक्शन तक विस्तार किया है। विशेष रूप से खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। गाड़ी संख्या 74041/74042 अब दिल्ली से सीधे रींगस तक सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी। लंबे समय से दिल्ली और आस-पास के निवासियों की दरकार थी कि दिल्ली से हरियाणा के रेवाड़ी जाने वाली पैसेंजर को राजस्थान के रींगस तक चलाया जाए। इस विस्तार से रेवाड़ी से आगे अटेली, नारनौल, नीम का थाना, कांवट, श्री माधोपुर और रींगस के यात्रियों को दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी। खाटू श्याम जी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी रींगस तक सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
लोगाें की मांग पर सर्वे कराने के बाद उत्तर रेलवे ने 74041 दिल्ली जंक्शन-रींगस जंक्शन प्रत्येक शनिवार और रविवार को 6 जून 2026 से चलाई जाएगी। यह दिल्ली जंक्शन से रात 20:05 बजे प्रस्थान कर रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्री माधोपुर होते हुए रात 01:45 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में 74042 रींगस जंक्शन-दिल्ली जंक्शन प्रत्येक रविवार और सोमवार को 7 जून 2026 से संचालित होगी। यह रींगस से रात 02:05 बजे चलकर सुबह 08:10 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। दिल्ली-रेवाड़ी के बीच ट्रेन का समय पहले जैसा ही रहेगा।
विज्ञापन

74001/74004 के फेरों में बदलाव : रींगस तक विस्तार के बाद 74001/74004 दिल्ली-रेवाड़ी-दिल्ली डीएमयू अब प्रतिदिन के बजाए सप्ताह में 5 दिन ही चलेगी। 74001 दिल्ली-रेवाड़ी शनिवार और रविवार को निरस्त रहेगी और 5 जून 2026 से सप्ताह में 5 दिन चलेगी। वहीं 74004 रेवाड़ी-दिल्ली रविवार और सोमवार को नहीं चलेगी और 06 जून 2026 से सप्ताह में 5 दिन संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह में दो दिन दिल्ली-रेवाड़ी डीएमयू पैसेंजर का विस्तार कर इसे रींगस जंक्शन तक चलाया जाएगा। इससे खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ सभी यात्रियों का फायदा होगा।
हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article