फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now the 15-year-old voter ID card will also pension

अब 15 साल पुराने मतदाता पहचान-पत्र से भी बनेगी पेंशन

Thu, 30 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 30 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Now the 15-year-old voter ID card will also pension
बुढ़ापा पेंशन - फोटो : demo pics

फर्जी तरीके से पेंशन लेने वालों पर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने फर्जी पेंशन लेने वालों की सूचना देने वालों को 5000 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


साथ ही सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। यह जानकारी जिला उपायुक्त चंद्रशेखर ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पेंशन के रुप में दी जाने वाली आर्थिक मदद के लिये शर्तो में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन


बल्कि नई पेंशन प्रणाली में शर्तो को बढ़ाने की अपेक्षा घटाया गया है। उपायुक्त ने जिले में पेंशन लाभार्थियों व नये आवेदनों के लिये आहवान किया है कि उन्हे पेंशन की शर्तो के संबंध में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब 15 वर्ष पुराना वोटर कार्ड भी मान्य होगा। यदि वोटर कार्ड में आयु 60 वर्ष होती है तो आवेदक पेंशन का पात्र होगा। उन्होंने कहा कि बड़ी संतान की आयु का प्रमाण-पत्र जिसमें आयु 41 वर्ष हो वह भी मान्य होगा।


उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि शर्तो मे छूट को तुरन्त लागू कर लाभार्थियों को लाभ दें और पात्र व्यक्तियों की नई पेंशन जल्द से जल्द बनवाई जाए। उन्होनें यह भी कहा कि जो भी पेंशन धारक अपनी स्वेच्छा से पेंशन छोडना चाहता है उसे सरकार द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed